फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monkey Man: क्या भारत में बैन हो गई हॉलीवुड फिल्म ‘मंकी मैन’? पढ़िए आखिर कहां अटक गई देव पटेल की चर्चित फिल्म

Thu, 18 Apr 2024 10:27 AM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Thu, 18 Apr 2024 10:27 AM IST
विज्ञापन
Hollywood Movie Monkey Man yet to get censor certificate India release taking time lok shabha elections 2024
फिल्म ‘मंकी मैन’  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

देश की अधिकतर प्रशासनिक मशीनरी के लोकसभा चुनाव में व्यस्त होने और बीते पखवाड़े लगातार छुट्टियां होने के चलते अभिनेता और निर्देशक देव पटेल की बहुचर्चित फिल्म ‘मंकी मैन’ के भारत में रिलीज होने की तारीख अब तक तय नहीं हो पाई है। हिंसा के अतिरेक से भरपूर फिल्म ‘मंकी मैन’ में हिंदू देवी देवताओं का जिक्र पश्चिमी देशों के नजरिये से किया जाना भी फिल्म के रास्ते में बड़ी बाधा है। जानकारी के मुताबिक अब तक फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया है।

Hollywood Movie Monkey Man yet to get censor certificate India release taking time lok shabha elections 2024
फिल्म ‘मंकी मैन’  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए हर विदेशी फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड जिसे आम बोलचाल में सेंसर बोर्ड कहा जाता है, में आवेदन करना होता है। यूनीवर्सल पिक्चर्स फिल्म ‘मंकी मैन’ को भारत में रिलीज करने के लिए अरसे से बेताब रहा है और उसके स्थानीय अधिकारियों ने फिल्म को सेंसर बोर्ड में जरूरी कागजात के साथ जमा भी कर दिया है। लेकिन, सेंसर बोर्ड के सूत्र बताते हैं कि ये फिल्म अब तक परीक्षण समिति (एग्जामिनिंग कमेटी) ने देखी ही नहीं है। बताया तो यहां तक जाता है कि इसके लिए समिति का गठन होना ही शेष है।

Hollywood Movie Monkey Man yet to get censor certificate India release taking time lok shabha elections 2024
फिल्म ‘मंकी मैन’  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

परीक्षण समिति के फिल्म देखने के बाद ही किसी फिल्म को उसकी कहानी व उसके नजरिये के मुताबिक सेंसर प्रमाण पत्र मिलता है। फिल्म ‘मंकी मैन’ का ट्रेलर हिंसा के अतिरेक से भरा हुआ और माना यही जा रहा है कि ये फिल्म भारत में ‘केवल वयस्कों के लिए’ प्रमाण पत्र के साथ ही रिलीज होगी। फिल्म ‘एनिमल’ अपने हिंसक दृश्यों के लिए हालांकि भारत में रिकॉर्ड सफलता हासिल कर चुकी है, लेकिन फिल्म ‘मंकी मैन’ की दिक्कतें और भी हैं। और, इसमें सबसे ऊपर जो दिक्कत बताई जा रही है, वह है हिंदू देवी देवताओं के संदर्भ।
Vidya Balan: विद्या बालन ने जाहिर की अपनी दिली ख्वाहिश, बोलीं - इस हीरो के साथ करना चाहती हूं रोमांस

विज्ञापन
विज्ञापन
Hollywood Movie Monkey Man yet to get censor certificate India release taking time lok shabha elections 2024
फिल्म ‘मंकी मैन’  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बीच में, अफवाह ये भी उड़ी थी कि फिल्म ‘मंकी मैन’ को भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय मूल के अभिनेता देव पटेल इस फिल्म में अभिनय के साथ साथ इसका निर्देशन भी कर रहे हैं। यह उनकी बतौर निर्देशक पहली फिल्म है। फिल्म अमेरिका समेत दुनिया के तमाम दूसरे देशों मे रिलीज हो चुकी है। पर, फिल्म के भारत में रिलीज होने का रास्ता अब तक साफ नहीं हुआ। सेंसर बोर्ड ने फिल्म चूंकि अभी तक देखी ही नहीं है,  लिहाजा फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट देने से मना करने की बात सही नहीं है।
Throwback Thursday: जब पांच सितारा होटल के बाहर खाने के लिए गिड़गिड़ाईं विद्या, किस्सा जानकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
Hollywood Movie Monkey Man yet to get censor certificate India release taking time lok shabha elections 2024
फिल्म ‘मंकी मैन’  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘मंकी मैन’ भारत में कब रिलीज होगी, इस बारे में यूनीवर्सल पिक्चर्स के अधिकारी भी फिलहाल कुछ भी कहने की सूरत में नहीं हैं। फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट क्या मिलता है, उसी हिसाब से इस फिल्म के प्रचार-प्रसार की तैयारी इसके वितरक करना चाहते हैं। देव पटेल के अलावा फिल्म में दूसरे कई भारतीय कलाकार शामिल हैं। शोभिता धूलिपाला इस फिल्म के बारे में लगातार बात करती रही हैं। फिल्म में विपिन शर्मा, मकरंद देशपांडे और सिकंदर खेर भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं कर रहे हैं।
Quentin Tarantino: 'द मूवी क्रिटिक' नहीं बनाएंगे क्वेंटिन टैरेंटिनो, 10वीं फिल्म को किया छोड़ने का फैसला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed