{"_id":"6620007c41edbed33d025bef","slug":"box-office-collection-report-wednesday-bade-miyan-chote-miyan-maidaan-crew-godzilla-x-kong-2024-04-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Report: कैसी रही बड़े मियां छोटे मियां-मैदान के पहले हफ्ते की कमाई? अन्य फिल्मों का रहा ऐसा हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Report: कैसी रही बड़े मियां छोटे मियां-मैदान के पहले हफ्ते की कमाई? अन्य फिल्मों का रहा ऐसा हाल
अप्रैल के महीने में कई बड़े सितारों की फिल्में सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। हाल ही में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉप की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां रिलीज हुई है। इस फिल्म के साथ अजय देवगन की मैदान ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इन दोनों के अलावा क्रू और गॉडजिला x कॉन्ग भी थिएटर में टिकी हुई है। तो चलिए जानते हैं कि बुधवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की।
बड़े मियां छोटे मियां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बड़े मियां छोटे मियां ने पहले सप्ताहांत पर शानदार कलेक्शन किया था। हालांकि, सोमवार से फिल्म की कमाई सुस्त नजर आई। फिल्म ने छठे दिन दो करोड़ 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को फिल्म ने दो करोड़ 50 लाख रुपये बटोरे हैं। फिल्म की कुल कमाई अब 48.2 करोड़ रुपये हो गई है।
3 of 5
मैदान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन की मैदान अक्षय की फिल्म से काफी पीछे चल रही है। फिल्म का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अच्छा नहीं रहा है। छठे दिन फिल्म ने एक करोड़ 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। ताजा अपडेट के मुताबिक बुधवार को फिल्म ने दो करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल बिजनेस अब 27.1 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
क्रू
- फोटो : सोशल मीडिया
तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन अभिनीत फिल्म क्रू टिकट खिड़की पर अब भी मजबूती से टिकी हुई है। पहले सप्ताह में फिल्म ने 43.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे सप्ताह में फिल्म ने 21.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 20वेंं दिन फिल्म ने 84 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 71.39 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
5 of 5
गॉडजिला x कॉन्ग द न्यू एंपायर
- फोटो : सोशल मीडिया
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।