सब्सक्राइब करें

Chadwick Boseman: चैडविक बोसमैन को मरणोपरांत मिला एमी पुरस्कार, मार्वल की वेब सीरीज में दी थी आवाज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 04 Sep 2022 09:34 PM IST
सार

मार्वल की एनिमेटेड वेब सीरीज ‘व्हॉट इफ?’ के फेमस कैरेक्टर टी’चल्ला को अपनी आवाज देने के लिए चैडविक बोसमैन को प्रतिष्ठित एमी अवॉर्ड दिया गया है।

विज्ञापन
actor Chadwick Boseman wins Emmy award for his voice-over in Marvel series What If?
चैडविक बोसमैन - फोटो : सोशल मीडिया

मार्वल की एनिमेटेड वेब सीरीज ‘व्हॉट इफ?’ के फेमस कैरेक्टर टी’चल्ला को अपनी आवाज देने के लिए चैडविक बोसमैन को प्रतिष्ठित एमी अवॉर्ड दिया गया है। शनिवार रात, चैडविक बोसमैन को मरणोपरांत बेहतरीन कैरेक्टर वॉयस-ओवर परफॉर्मेंस के लिए क्रिएटिव आर्ट्स एमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एक्टर की तरफ से उनकी पत्नी सिमोन ने इस पुरस्कार को स्वीकार किया है। इस खास मौके पर मार्वल ने खुशी जाहिर की है। 

Trending Videos
actor Chadwick Boseman wins Emmy award for his voice-over in Marvel series What If?
चैडविक बोसमैन - फोटो : सोशल मीडिया

इस शो में बोसमैन ने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में अपनी आखिरी उपस्थिति दर्ज कराई थी। दिवंगत अभिनेता को मून नाइट के लिए एफ. मरे अब्राहम, बिग माउथ के लिए माया रूडोल्फ, सेंट्रल पार्क के लिए स्टेनली टुकी, ब्रिजर्टन के लिए जूली एंड्रयूज, आर्चर के लिए जेसिका वाल्टर और व्हॉट इफ…? के लिए जेफरी राइट के साथ नामांकित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
actor Chadwick Boseman wins Emmy award for his voice-over in Marvel series What If?
चैडविक बोसमैन - फोटो : सोशल मीडिया

 

व्हॉट इफ मार्वल स्टूडियोज की एक एनिमेटेड सीरीज है। इसके पहले सीजन का दुनिया भर में अगस्त और अक्टूबर 2021 के बीच डिज्नी प्लस पर प्रीमियर हुआ था। वहीं साल 2023 की शुरुआत में सीजन 2 के आने का इंतजार है। वहीं चैडविक की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए मार्वल एंटरटेनमेंट ने कहा कि हमारे राजा स्वर्गीय चैडविक बोसमैन के बेहतरीन काम को सराहने के लिए टेलीविजन अकादमी को धन्यवाद।

actor Chadwick Boseman wins Emmy award for his voice-over in Marvel series What If?
चैडविक बोसमैन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अगस्त 2020 में कोलन कैंसर से जूझने के बाद चैडविक का निधन हो गया था। उन्होंने अपनी इस बीमारी को लंबे समय तक गुप्त रखा था। अभिनेता ने  ब्लैक पैंथर के रूप में लोकप्रियता हासिल की थी। इसके अलावा उन्होंने साल 2016 में आई फिल्म ‘कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर’, साल 2018 में आई फिल्में ‘ब्लैक पैंथर’ और ‘एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर’ और साल 2019 में आई फिल्म ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ में भी अहम भूमिका निभाई थी.

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed