फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Angelina Jolie Vs Brad Pitt: फिर चर्चा में आए एंजेलिना और ब्रैड,प्लेन में अभिनेत्री को धक्का दे गिराई थी बियर

Fri, 19 Aug 2022 11:18 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 19 Aug 2022 11:18 AM IST
विज्ञापन
Angelina Jolie vs Brad Pitt Hollywood Actress filed abusive case against ex husband bullet train actor in 2016
ब्रैड पिट, एंजेलिना जोली

जॉनी डेप और एम्बर हर्ड का केस अभी पूरी तरह से शांत हुआ भी नहीं है कि हॉलीवुड के एक और नामचीन कपल की लड़ाई कोर्टरूम तक पहुंच गई है। जॉनी और एम्बर के बाद अब अपने जमाने के पॉपुलर कपल रहे एंजेलिना जोली और अभीनेता ब्रैड पिट के बीच की लड़ाई सुर्खियों में आ गई है। एंजेलिना ने ब्रैड पिट के खिलाफ मानसिक और शारीरिक शोषण का केस फाइल किया है। हालांकि, दोनों के बीच छिड़ी ये जंग नई नहीं है। यह केस एंजेलीना और उनके एक्स पति ब्रैड पिट के बीच 2016 से चल रहा है। लेकिन यह मामला फिर एक बार फिर मीडिया में बड़े पैमाने पर सुर्खियां बटोर रहा है।  

Angelina Jolie vs Brad Pitt Hollywood Actress filed abusive case against ex husband bullet train actor in 2016
एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट - फोटो : Social Media

एंजेलिना ने झेला शारीरिक शोषण
जॉनी डेप और एंबर हर्ड के बाद अब एंजेलीना जोली और ब्रैड पिट का मामला मीडिया में उछल रहा है। साल 2016 में एंजेलीना और ब्रैड पिट ने तलाक का केस फाइल किया था। केस फाइल करते वक्त एंजेलीना ने ब्रैड पिट पर इल्जाम लगाया था कि अभिनेता ने उनके साथ प्राइवेट प्लेन में बदसलूकी की थी। उनका कहना था कि उस दौरान दोनों के बच्चे भी वहां मौजूद थे। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एंजेलिना ने एफबीआई के एक एजेंट को बताया था कि 'बैड ने मुझे शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया है। उस समय वहां पर बच्चे भी उनके सामने थे।' इसके साथ ही एफबीआई द्वारा साझा किए गए एक नोट में यह भी बताया गया था कि, 'ब्रैड  एंजेलिना को जबरदस्ती पकड़कर प्लेन की बैक साइड में लेकर गए और उनको कंधे से पकड़कर झंझोड़ते हुए कहा तुमने मेरे पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया।'

Angelina Jolie vs Brad Pitt Hollywood Actress filed abusive case against ex husband bullet train actor in 2016
एंजेलिना जोली, ब्रैड पिट - फोटो : ट्विटर

ब्रैड ने घायल कर एंजेलिना पर गिराई बियर 
अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की इसी रिपोर्ट में एंजेलीना ने इसके साथ ही एक और खुलासा किया था। अभिनेत्री ने अपनी एक घायल अवस्था की तस्वीर एफबीआई के साथ साझा करते हुए बताया था कि, 'मेरी कोहनी पर यह चोट भी मुझे उसी दौरान लगी थी, उसी प्लेन में। मेरी इस कोहनी की चोट को भरने में काफी समय लगा था।' इसके साथ ही इस रिपोर्ट में यह भी लिखा था कि ब्रैड पिट उस समय गुस्से में इतने पागल हो रहे थे कि उन्होंने अभिनेत्री के ऊपर बीयर भी गिरा दी थी। उन दिनों ब्रैड अक्सर नशे में रहा करते थे। लेकिन एंजेलिना द्वारा लगाए इन आरोपों को ब्रैड के पक्ष के लोगों ने खारिज कर दिया था और दावा किया था कि एंजेलिना झूठ बोल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Angelina Jolie vs Brad Pitt Hollywood Actress filed abusive case against ex husband bullet train actor in 2016
ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली - फोटो : सोशल मीडिया

एंजेलिना को सता रहा था परिवार की सुरक्षा का डर
पिछले साल भी एंजेलिना ने एक सनसनीखेज बयान देकर सबको चौंका दिया था। यूएस अटॉर्नी से मुलाकात के बाद एंजेलिना ने एक मीडिया संस्थान को इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कहा था कि, पिट के साथ रिश्ते में रहने के वक्त उन्हें अपने परिवार की सुरक्षा का डर हमेशा सताता था। साल 2016 में दोनों के अलग होने के तुरंत बाद,एफबीआई और लॉस एंजिल्स डिपार्टमेंट ऑफ चाइल्ड एंड फैमिली सर्विसेज ने कथित तौर पर ब्रैड पिट के खिलाफ बाल शोषण की भी जांच की थी।      

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed