बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के बीच चलते कॉम्पीटिशन के बीच जो भी फिल्म आई उसे बुरी तरह से पटखनी खानी पड़ी। साउथ फिल्मों के आगे बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी स्टार कास्ट से सजी फिल्में भी कमाल नहीं कर पाई। लेकिन इन दोनों एक बीच एक ऐसी इंडस्ट्री है, जिसका तोड़ साबित होने के लिए इन्हें काफी लंबी वक्त लगेगा। हम बात कर रहे हैं, हॉलीवुड की। भारत में डिजिटल सुविधाओं के लगातार बढ़ते और जमते कदमों के बीच हॉलीवुड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को भारत जैसे देश का महत्व समझ आने लगा है। विदेशी सिनेमाई इंडस्ट्री नए-नए तरीकों से भारतीय दर्शकों को लुभाने की कोशिश कर रहा है और समय के साथ हमें इन तरीकों में तरह-तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। हॉलीवुड फिल्मों का क्रेज इस कदर भारतीयों के सिर चढ़कर बोल रहा है कि वहां के निर्माताओं ने फिल्मों के लिहाज से एक बड़ा कदम उठाना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ वर्षों में हॉलीवुड सिनेमा की कई बड़ी फिल्मों ने यूएस से पहले भारत में के सिनेमाघरों में दस्तक दी। लेकिन ऐसा क्यों...आज इस रिपोर्ट में हम आपको यही बताएंगे। चलिए जानते हैं..
Hollywood Movies: अमेरिका से पहले भारत में रिलीज, क्यों बदला हॉलीवुड फिल्मों का टेस्ट, यहां समझें पूरा गणित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द रिलीज और ज्यादा कमाई का कनेक्शन
भारत बहुत तेजी से हॉलीवुड फिल्मों के लिए एक बड़ा बाजार बन रहा है। हॉलीवुड फिल्मों की पटकथा से लेकर विजुअल इफेक्ट्स तक की दीवानगी भारतीय दर्शकों पर इस कदर हावी हो रही है कि अब बॉलीवुड निर्माताओं को इन फिल्मों के सामने अपनी फिल्में रिलीज करने से पहले हजार बार सोचना पड़ता है। पहले हॉलीवुड, बॉलीवुड की फिल्मों के सामने अपना कंटेंट रिलीज करने से पहले सोचता था पर अब स्थितियां बदल चुकी हैं। बॉलीवुड की बड़े सितारों से सजी फिल्मों को जहां 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है, वहीं हॉलीवुड फिल्में भारत में बड़ी आसानी से 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ले लेती हैं। इसका हालिया उदाहरण मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की सुपरहीरो फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' है।
हॉलीवुड भाषा की बढ़ती पहुंच
हिंदी भारत की मातृभाषा है इसके बाद भी हम अपने डाक्यूमेंट्स से लेकर ऑफिसिज में इंग्लिश को ज्यादा महत्व देते हैं। इससे साबित होता है कि हमारी इंडस्ट्री की फिल्मों की पहुंच उतनी नहीं जितनी हॉलीवुड की है। हॉलीवुड की पहुंच बहुत ज्यादा है, उसकी अपनी भाषा है जो पूरी दुनिया में बोली, पढ़ी और सुनी जाती है। यही बात हॉलीवुड को और ताकतवर बनाती है। हॉलीवुड हमारे सिनेमा और बॉलीवुड के बिजनेस को दिन-ब-दिन ज्यादा प्रभावित कर रहा है, लेकिन हमारी फिल्में उनके बिजनेस को प्रभावित नहीं कर पा रही हैं। इसका एक कारण पहुंच भी है, जो भारतीय निर्माताओं को बहुत गहनता से समझने की जरूरत है। बिजनेस की बात करें तो साल 2018 में रिलीज हुई मार्वल की सुपरहीरो फिल्म 'एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर' के दुनिया भर के कलेक्शन में भारत सबसे ज्यादा कलेक्शन वाले पांच देशों में शामिल है। इस फिल्म ने भारत में 220 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इससे बात साफ होती है कि भारत की तरफ हॉलीवुड का रुझान क्यों बढ़ता जा रहा है।
निर्माता करते हैं पूरी रिसर्च
बॉलीवुड निर्माताओं को आपने अक्सर अपनी बिग बजट फिल्मों को रिलीज करने के लिए खास मौके तलाशते देखा होगा। चाहे वह कोई त्योहार का मौका हो या फिर छुट्टियां, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हॉलीवुड भी पूरी रिसर्च करके अपनी फिल्में भारत में रिलीज करता है। हॉलीवुड के डिस्ट्रीब्यूटर न सिर्फ भारत में बल्कि दूसरे देशों में भी अपनी फिल्मों को रिलीज करने से पहले वहां के बड़े ईवेंट्स की रिसर्च करते हैं। भारत में होली, दिवाली, ईद या क्रिसमस पर कोई बड़ी बॉलीवुड फिल्म रिलीज हो रही हो तो क्लैश से बचने के लिए हॉलीवुड फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन्ड या प्रिपोन्ड कर देते हैं।
हॉलीवुड फिल्मों में बढ़ती बॉलीवुड सितारों की दिलचस्पी
यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि हॉलीवुड भारत पर भी पूरी तरह से कब्जा करने की तैयारी में है। हमारे भारतीय देसी दर्शकों के साथ-साथ हॉलीवुड अब हिंदी सिनेमा के सेलेब्स को भी प्रभावित कर रहा है। समय-समय पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे हॉलीवुड में डेब्यू कर अपने कदम जमा रहे हैं। इसका बड़ा उदाहरण प्रियंका चोपड़ा, दिवंगत अभिनेता इरफान खान और हाल ही में 'द ग्रे मैन' में अपनी अदाकारी का दम दिखा चुके धनुष हैं। इतना ही नहीं जो सेलेब्स सिल्वर स्क्रीन पर हॉलीवुड फिल्मों का चेहरा नहीं बन पा रहे हैं, वह ऑफ स्क्रीन अपनी आवाज का जादू चला रहे हैं। जी हां, हॉलीवुड फिल्मों में अब भारतीय सितारों से डबिंग भी करवाई जा रही है। इस कड़ी में भारतीय सितारों के नामों की एक बहुत बड़ी लिस्ट है, चलिए जानते हैं।
बॉलीवुड सितारों का नाम
हॉलीवुड फिल्में जिनमें की डबिंग
वरुण धवन
कैप्टन अमेरिका
रणवीर सिंह
डेडपूल
प्रियंका चोपड़ा
जंगल बुक
ओम पुरी
जंगल बुक
माधुरी दीक्षित
मोगली - लेजेंड ऑफ जंगल
अनिल कपूर
मोगली - लेजेंड ऑफ जंगल
अभिषेक बच्चन
मोगली - लेजेंड ऑफ जंगल
जैकी श्रॉफ
मोगली - लेजेंड ऑफ जंगल
शाहरुख खान
इनक्रेडिबल्स-2
काजोल
इनक्रेडिबल्स-2