फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chris Hemsworth: 'थॉर' का भारत से है खास कनेक्शन, अपने घर में 'इंडिया' को बसाए फिरते हैं क्रिस हेम्सवर्थ

Thu, 11 Aug 2022 09:10 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 11 Aug 2022 09:10 AM IST
विज्ञापन
Chris Hemsworth Birthday know about Thor Love And Thunder star love for india reason behind his daughter name
क्रिस हेम्सवर्थ - फोटो : social media

हॉलीवुड की मशहूर मार्वल फ्रेंचाइजी 'थॉर' में हथौड़े से सबको अपने आगे झुकाने वाले क्रिस हेम्सवर्थ को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। क्रिस विदेश ही नहीं भारत में भी अपने इस सुपरहीरो किरदार की वजह से मशहूर हैं। हॉलीवुड फिल्मों का यह सुपरस्टार आज यानी 11 अगस्त को अपना 39वां जन्मदिन मना रहा है। साल 1983 में भले ही क्रिस का जन्म ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुआ हो, लेकिन उनका भारत से लगाव किसी से छिपा नहीं है। वह न केवल अपनी फिल्मों को भारत में रिलीज करते हैं, बल्कि क्रिस भारत की संस्कृति से काफी प्रभावित भी रहते हैं। हॉलीवुड के नामचीन कलाकार को भारत की संस्कृति और रीति रिवाज बेहद आकर्षित करते हैं। इसी वजह से उन्होंने भारत को अपने घर में ही बसा लिया है। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपके उनके जीवन से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं...

Chris Hemsworth Birthday know about Thor Love And Thunder star love for india reason behind his daughter name
'एक्सट्रेक्शन' में क्रिस - फोटो : सोशल मीडिया

बचपन में गरीबी के साए में पले क्रिस हेम्सवर्थ ने अपने करियर की शुरुआत ऑस्ट्रेलियाई टीवी शो 'होम एंड अवे' से की थी। इस शो में वह किम हाइड का किरदार निभाते नजर आए थे, लेकिन उनकी किस्मत में हॉलीवुड का एक सफल और नामचीन अभिनेता बनना लिखा था। हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी शानदार एक्टिंग से बेहतरीन करियर बनाने वाले क्रिस के भारत में भी बेशुमार फैंस हैं। ऐसे में भारत शुरुआत से उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। इस बंधन को और मजबूत करते हुए क्रिस ने अपनी प्यारी सी बेटी का नाम भी 'इंडिया' रखा था। लेकिन इसके पीछे एक कारण है।     

Chris Hemsworth Birthday know about Thor Love And Thunder star love for india reason behind his daughter name
बेटी 'इंडिया' के साथ क्रिस हेम्सवर्थ - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टिंग से पहले कंस्ट्रक्शन मैन, वेटर और बारमैन के रूप में काम कर चुके आपके इस पसंदीदा सुपरहीरो ने अपनी बेटी का नाम 'इंडिया' अपनी पत्नी और अभिनेत्री एल्सा पाटकी की वजह से रखा था। एक इंटरव्यू में अपनी बेटी के नाम के बारे में बात करते हुए क्रिस ने कहा, 'मेरी पत्नी एल्सा पातकी ने काफी समय भारत में गुजारा है। वह भारत को काफी पसंद करती हैं। एल्सा को भारत का कल्चर बहुत पसंद आया और इसी वजह से मैंने अपनी बेटी का नाम इंडिया रखा।' इतना ही नहीं क्रिस भी भारत में कई बार अपनी फिल्मों की शूटिंग करने आ चुके हैं, जहां उन्हें बहुत प्यार और सम्मान मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chris Hemsworth Birthday know about Thor Love And Thunder star love for india reason behind his daughter name
क्रिस हेम्सवर्थ - फोटो : ट्विटर

फिल्मों की शूटिंग के साथ ही क्रिस हेम्सवर्थ साल 2016 में अपनी पत्नी एल्सा के साथ भारत आए थे। दोनों स्टार्स ने भारत में काफी समय गुजारा था। इस ट्रिप के दौरान दोनों की बहुत सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। एक तस्वीर में तो क्रिस गाय को किस करते नजर आ रहे थे। क्रिस हेम्सवर्थ तीन बच्चों के पिता हैं। उनकी पत्नी एल्सा पाटकी एक स्पेनिश मॉडल, अभिनेत्री और फिल्म निर्माता हैं। एल्सा को फास्ट फाइव और फास्ट एंड फ्यूरियस 6 में ऐलेना नेव्स की भूमिका के लिए जाना जाता है। क्रिस के बच्चों के नाम इंडिया रोज, साशा और ट्रिस्टन है। वर्कफ्रंट की बात करें तो क्रिस ने अपने करियर में करीब 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिसमें आठ एवेंजर्स की फिल्में हैं। इसके अलावा ट्रेक इनटू डार्कनेस , स्टार ट्रैक, कैश, थॉर, रश, द केबिन इन द वुड्स जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं, हाल ही में उनकी 'थॉर लव एंड थंडर' रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed