फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thor Love And Thunder: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर चला ‘थॉर’ के हथौड़े का जादू, 100 करोड़ कमा बनाया ये खास रिकॉर्ड

Wed, 10 Aug 2022 09:16 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 10 Aug 2022 09:16 AM IST
विज्ञापन
Chris Hemsworth Starrer Thor Love And Thunder Crosses 100 Crore Collection at Indian Box Office
थॉर: लव एंड थंडर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' को पूरी दुनिया में बेशुमार प्यार मिला है और फिल्म ने कमाई के नए रिकॉर्ड हासिल कर लिए हैं। आलम ये है कि भारत में शानदार ओपनिंग से शुरुआत करने वाली 'थॉर: लव एंड थंडर' ने अब भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। बीती 7 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपनी चौथी किस्त में भी नया कीर्तिमान हासिल कर लिया है।

Chris Hemsworth Starrer Thor Love And Thunder Crosses 100 Crore Collection at Indian Box Office
थॉर: लव एंड थंडर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस साल ऐसा करने वाली दूसरी फिल्म बनी
मार्वल फिल्मों के क्रेज को जारी रखते हुए 'थॉर: लव एंड थंडर' इस साल भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी हॉलीवुड फिल्म बन गई है। इससे पहले 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' ने 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। वहीं, क्रिस हेम्सवर्थ स्टारर इस फिल्म ने दुनिया भर में भी बढ़िया कमाई की है और अब तक यह वर्ल्ड में 699 मिलियन डॉलर कमा चुकी है।

Chris Hemsworth Starrer Thor Love And Thunder Crosses 100 Crore Collection at Indian Box Office
थॉर: लव एंड थंडर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मार्वल की पांच फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की अब तक चार फिल्में 'एवेंजर्स एंडगेम', 'एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर', 'स्पाइडरमैन नो वे होम' और 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' 100 करोड़ क्लब में शामिल थीं। वहीं, अब 'थॉर: लव एंड थंडर' 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली मार्वल की पांचवीं फिल्म बन गई है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 79.07 करोड़, दूसरे में 14.46 करोड़, तीसरे में 4.34 करोड़, चौथे में 1.69 करोड़ और पांचवे हफ्ते में 46 लाख की कमाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chris Hemsworth Starrer Thor Love And Thunder Crosses 100 Crore Collection at Indian Box Office
थॉर: लव एंड थंडर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दर्शकों को आ रही पसंद
मार्वल का यह सुपरहीरो बड़े पर्दे पर अपना जादू कायम रखने में कामयाब रहा है। इसकी पिछली तीन फिल्मों को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था और 'थॉर: लव एंड थंडर' को भी दर्शकों को खूब प्यार मिला है। इस फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ, नताली पोर्टमैन और टेसा थॉम्पसन मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, क्रिश्चियन बेल ने 'थॉरः लव एंड थंडर' से मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में डेब्यू किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed