{"_id":"6587a1afcd21c39c3e01c89a","slug":"aquaman-and-the-lost-kingdom-wonka-worldwide-collection-know-details-here-2023-12-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office: दुनियाभर में बज रहा वोंका-एक्वामैन 2 का डंका, कमाई के आंकड़े जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Box Office: दुनियाभर में बज रहा वोंका-एक्वामैन 2 का डंका, कमाई के आंकड़े जानकर रह जाएंगे हैरान
एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम दुनियाभर में धमाल मचा रही है। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म दूसरे देशों में छप्परफाड़ कमाई कर रही है। शुक्रवार तक के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 73 अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस बाजारों में 40.9 मिलियन की कमाई की है। ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो यह आंकडा कुल 70 मिलियन डॉलर के आसपास पहुंचता नजर आता है। वहीं, फिल्म के घरेलू और वैश्विक आंकड़े को अगर मिला दिया जाए तो यह फिल्म 100 मिलियन की कमाई के पार जाती नजर आ रही है।
एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि यूके में फिल्म ने गुरुवार (21 दिसंबर) को 1,1994 स्क्रीनों से सात लाख 12 हजार डॉलर के साथ शुरुआत की> वोंका के बाद यह फिल्म दूसरे स्थान पर रही है। यह संख्या लगभग द फ्लैश के बराबर है और मूल एक्वामैन से 33% कम है। दोनों ही फिल्में बुधवार को रिलीज हुई थीं। शुक्रवार तक यूके में इस फिल्म ने 16 लाख डॉलर की कमाई कर ली थी।
3 of 5
एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जर्मनी में भी यह फिल्म गुरुवार को रिलीज हुई थी। 589 स्क्रीनों पर फिल्म ने पांच लाख 20 हजार डॉलर की कमाई की और पहले स्थान पर रही। इस देश में यह आंकडा द फ्लैश के शुरुआती दिन के दोगुने से भी अधिक हैं। यह कमाई द मार्वल्स 81% और ब्लैक एडम 27% से ज्यादा और एंट-मैन एंड वास्प के बराबर है। शुक्रवार तक फिल्म ने यहां 15 लाख डॉलर की कमाई कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चीन में शनिवार तक फिल्म ने 23.2 मिलियन की कमाई कर ली थी। शुक्रवार तक एक्वामैन 2 के शीर्ष 5 बाजार चीन (13.9 मिलियन डॉलर), मैक्सिको (3.4 मिलियन डॉलर), ब्राजील (1.9 मिलियन डॉलर), इंडोनेशिया (1.9 मिलियन डॉलर) और फ्रांस (1.6 मिलियन डॉलर) थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।