हॉलीवुड फिल्म 'अवतार द वे ऑफ वॉटर' भारत में जमकर कमाई कर रही है। इस फिल्म का इंतजार लोगों को लंबे समय से था। यही वजह है कि यह फिल्म महज 10 दिनों में ही कई फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़ चुकी है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
Avatar 2 BO Collection: दूसरे रविवार को 'अवतार 2' का धमाका, बंपर कलेक्शन के साथ 250 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज फिल्मकार जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी 'अवतार 2' ने ओपनिंग डे पर 40.3 करोड़ का कलेक्शन कर यह साबित कर दिया था कि आने वाले दिनों में यह कई फिल्मों को पीछे छोड़ने वाली है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 193.60 करोड़ की धुआंधार कमाई की थी। फिल्म ने अंग्रेजी भाषा में 101.4 करोड़, हिंदी में 60.8 करोड़, तेलुगू में 18.95 करोड़, तमिल में 10 करोड़ और मलयालम में 2 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, दूसरे वीकएंड पर भी फिल्म की कमाई की रफ्तार फुल स्पीड में नजर आई। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 12.85 करोड़, शनिवार को 21.25 करोड़ का बिजनेस किया था।
Tunisha Sharma Death: कैसे हुई तुनिशा शर्मा की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
इस बीच अब रविवार के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म को छुट्टी वाले दिन का फायदा मिला है। फिल्म ने 10वें दिन 25 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 252.70 करोड़ पहुंच गया है। फिल्म की रफ्तार को देखते हुए दिग्गज अनुमान लगा रहे हैं कि 'अवतार 2' आने वाले वीकडेज में 300 करोड़ क्लब में आसानी से शामिल हो जाएगी।
Neena Gupta: बेटी मसाबा ने की मां नीना गुप्ता के करियर पर बात, बोलीं- इस वजह से मां को नहीं मिले लीड रोल
बता दें कि 'अवतार द वे ऑफ वॉटर' साल 2009 में आई 'अवतार' का सीक्वल है। पहले भाग की कहानी जहां से खत्म हुई थी। इसके दूसरे भाग की कहानी वहीं से शुरू होती है। फिल्म में सैम वर्थिंगटन, जो साल्डाना, स्टीफन लैंग, जोएल डेविड मूर, केट विंसलेट, विन डीजल, और सिगौरनी व्हिवर जैसे कलाकारों ने काम किया है। भारत में इस फिल्म को 3800 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। थ्री-डी, टू-डी तकनीकों साथ तो अंग्रेजी और हिंदी समेत तमाम भाषाओं में यह फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है।
Merry Christmas: देवोलीना ने शादी के बाद सेलिब्रेट किया पहला क्रिसमस, पति शाहनवाज संग इस अंदाज में आईं नजर