'अवतार द वे ऑफ वॉटर' दुनियाभर के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रही है। पहले हफ्ते में जबरदस्त कलेक्शन के बाद यह फिल्म दूसरे वीकएंड पर भी दमदार कमाई कर रही है। देशभर में इस फिल्म को खूब प्यार मिल रहा है। यही वजह है कि यह फिल्म इतने कम समय में ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। आइए जानते हैं कि अवतार 2 ने टिकट खिड़की पर अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
Avatar 2 Box Office Collection: दूसरे शनिवार को 'अवतार 2' का धमाल, फिल्म के कलेक्शन में आया जबरदस्त उछाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 193.6 करोड़ का ताबड़तोड़ कलेक्शन किया था। फिल्म ने अंग्रेजी भाषा में 101.4 करोड़, हिंदी में 60.8 करोड़, तेलुगू में 18.95 करोड़, तमिल में 10 करोड़ और मलयालम में 2 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, दूसरे वीकएंड पर भी फिल्म की कमाई की रफ्तार थमती नहीं दिख रही है।
Tunisha Sharma: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के परिवार में है कौन-कौन? उनके बारे में जानें यहां
शुक्रवार को 12.85 करोड़ का कलेक्शन करने वाली इस फिल्म के बिजनेस में शनिवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने नौवें दिन 21 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 227.45 करोड़ हो गया है। हाल ही में रिलीज हुई रणवीर सिंह की 'सर्कस' कमाई के मामले में 'अवतार 2' के काफी पीछे नजर आ रही है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के दो दिन के कलेक्शन को भी मिल लें तो भी यह 'अवतार 2' से काफी कम है। बता दें कि 23 दिसंबर को रिलीज हुई 'सर्कस' दो दिनों में महज 13.50 करोड़ का बिजनेस ही कर सकी है।
Cirkus Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी नहीं चला 'सर्कस' का जादू, फिल्म ने की महज इतनी कमाई
गौरतलब है कि 'अवतार द वे ऑफ वॉटर' साल 2009 में आई 'अवतार' का सीक्वल है। पहले भाग की कहानी जहां से खत्म हुई थी। इसके दूसरे भाग की कहानी वहीं से शुरू होती है। फिल्म में सैम वर्थिंगटन, जो साल्डाना, स्टीफन लैंग, जोएल डेविड मूर, केट विंसलेट, विन डीजल, और सिगौरनी व्हिवर जैसे कलाकारों ने काम किया है। भारत में इस फिल्म को 3800 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। थ्री-डी, टू-डी तकनीकों साथ तो अंग्रेजी और हिंदी समेत तमाम भाषाओं में यह फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है।
Rozlyn Khan: सविता भाभी फेम रोजलिन ने बाल्ड लुक में शेयर कीं तस्वीरें, फैंस को दी क्रिसमस की बधाई