'अवतार द वे ऑफ वाटर' को भारतीय दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। रिलीज के बाद से ही फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। हालांकि धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस फिल्म की रफ्तार अब कम होती दिख रही है। आइए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अब तक कितने करोड़ बटोर लिए हैं।
Avatar 2 Box Office Collection: 'अवतार 2' के कलेक्शन में आई गिरावट, 12वें दिन फिल्म ने की इतने करोड़ की कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी 'अवतार 2' का लोगों को बेसब्री से इंताजर था। यही वजह है कि बहुत कम दिनों में इस फिल्म 200 करोड़ के आंकड़े को आसानी से पार कर लिया। 'अवतार 2' ने ओपनिंग डे पर 40.3 करोड़ का कलेक्शन कर यह साबित कर दिया था कि आने वाले दिनों में यह कई फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़ने वाली है। फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार प्रदर्शन करते हुए 193.60 करोड़ की धुआंधार कमाई की थी।
Kaun Banega Crorepati 14: कौन बनेगा करोड़पति में अक्षय कुमार ने सिखाई नई तकनीक, देखकर दर्शक हुए दंग
अलग-अलग भाषाओं के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले हफ्ते में अंग्रेजी में 101.4 करोड़, हिंदी में 60.8 करोड़, तेलुगू में 18.95 करोड़, तमिल में 10 करोड़ और मलयालम में 2 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, दूसरे वीकएंड पर फिल्म की कमाई तगड़ा उछाल देखने को मिला। अवतार 2 ने दूसरे शुक्रवार को 12.85 करोड़, शनिवार को 21.25 करोड़ और रविवार को 25.15 करोड़ की शानदार कमाई कर 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली। हालांकि दूसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने 11वें दिन 12 करोड़ का कलेक्शन किया।
Kangana Ranaut: पद्मश्री को लेकर कंगना पर साउथ की एक्ट्रेस ने साधा निशाना, बोलीं- सरकार हमें नहीं करती नोटिस
इस बीच फिल्म के 12वें दिन के कलेक्शन भी अब सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक अवतार 2 ने दूसरे मंगलवार को 10 करोड़ का बिजनेस किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 274.95 करोड़ हो गई है। फिल्म सैम वर्थिंगटन, जो साल्डाना, स्टीफन लैंग, जोएल डेविड मूर, केट विंसलेट, विन डीजल, और सिगौरनी व्हिवर जैसे कलाकारों ने काम किया है।
Janhvi Kapoor: बोनी कपूर के साथ नजर आए जान्हवी के कथित बॉयफ्रेंड शिखर, परिवार संग जमकर की मस्ती