फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Avatar-The Way Of Water: सिर्फ यहां देखने को मिलेगा 'अवतार 2' का ट्रेलर, फिल्म को लेकर निर्देशक ने किया बड़ा खुलासा

Thu, 28 Apr 2022 12:41 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 28 Apr 2022 12:41 PM IST
विज्ञापन
Avatar:The Way Of Water first trailer to be released with marvels Doctor strange in the multiverse of madness on 6 may 2022
अवतार 2 - फोटो : सोशल मीडिया

मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स और वार्नर ब्रदर्स डीसी की प्रोपर्टीज में हुए बदलावों के साथ मार्वल अब दुनिया भर के दर्शकों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहा है। मार्वल स्टूडियोज अपनी आगामी फिल्म के साथ एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने जा रहा है। जी हां, हम डिज्नी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अवतार 2' की बता कर रहे हैं। बता दें कि जेम्स कैमरून की इस इंटरगैलेक्टिक एपिक फिल्म का पहला पार्ट साल 2009 में आया था और इसी दौरान फिल्म के दूसरे पार्ट की घोषणा भी कर दी गई थी। लेकिन जेम्स कैमरून को 'अवतार 2' के आइडिया को कैनवास पर उतारने में लगभग 13 साल लग गए। हालांकि, अब लोगों का इंतजार खत्म हो गया है, जल्द ही इस फिल्म का ट्रेलर आने वाला है। 

Avatar:The Way Of Water first trailer to be released with marvels Doctor strange in the multiverse of madness on 6 may 2022
अवतार 2 - फोटो : सोशल मीडिया

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
जेम्स कैमरून 13 साल के लंबे इंतजार के बाद 16 दिसंबर को अपनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अवतार 2' को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। खास बात यह है कि 16 दिसंबर को ही डीसी अपनी 'शाजम !: फ्यूरी ऑफ द गॉड्स' को बड़े पर्दे पर ला रहे हैं। 'अवतार पार्ट 1' के अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली पहली सिनेमाई रिलीज बनने के बाद, अब देखना यह होगा कि 'पेंडोरा' में जेक सुली और नेतिरी की कहानी के साथ इस बार जेम्स कैमरून क्या खास लेकर लौट रहे हैं। इस फिल्म के दूसरे पार्ट से सभी को बहुत उम्मीदें हैं।

Avatar:The Way Of Water first trailer to be released with marvels Doctor strange in the multiverse of madness on 6 may 2022
अवतार 2, डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : social media

रिलीज होने जा रहा है 'अवतार 2' का ट्रेलर
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'अवतार 2' का पहला ट्रेलर 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' के साथ पहली बार देखने को मिलेगा। जेम्स कैमरून ने फिल्म का प्रमोशन इसके प्रीमियर से पूरे सात महीने पहले ही शुरू कर दिया है। सूत्रों के हवाले से आती खबरों के मुताबिक, "अवतार के सीक्वल का पहला ट्रेलर विशेष रूप से 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' के साथ ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।' फिल्म के नाम का खुलासा पहले ही हो चुका है। फिल्म को 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' नाम दिया गया है। बता दें कि 'अवतार 2' का ट्रेलर ऑनलाइन रिलीज नहीं किया जाएगा, इसे सिर्फ मार्वल स्टूडियोज की 'डॉक्टर स्ट्रेंज' के सीक्वल से पहले सिनेमाघरों में देखा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Avatar:The Way Of Water first trailer to be released with marvels Doctor strange in the multiverse of madness on 6 may 2022
अवतार 2, डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : social media

मार्वल स्टूडियोज को होगा फायदा
'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का यह ट्रेलर सिर्फ और सिर्फ मार्वल की 6 मई को रिलीज होने जा रही फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' के साथ ही देखा जा सकता है। इस बात से मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स को खूब फायदा होने वाला है क्योंकि जो दर्शक एमसीयू के फैंस नहीं है और अवतार की पहली झलक देखना चाहते हैं वह थिएटर इसे देखने जरूर जाएंगे। इसका साफ असर मार्वल की फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिलेगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed