{"_id":"5cceabf1bdec2207567112bc","slug":"avengers-endgame-box-office-collection-day-9","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office पर नौंवे दिन भी छाई एवेंजर्स एंडगेम, इन 3 फिल्मों की कमाई का रिकार्ड तोड़ा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office पर नौंवे दिन भी छाई एवेंजर्स एंडगेम, इन 3 फिल्मों की कमाई का रिकार्ड तोड़ा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 05 May 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Avengers: Endgame
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मार्वेल स्टूडियोज की फिल्म एवेंजर्स एंडगेम क्या भारत में किसी भी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी? भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने ये सवाल एवेंजर्स एंडगेम की रिलीज के दूसरे हफ्ते में ही पूछना शुरू कर दिया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो चुकी ये फिल्म अब तक सिम्बा, धूम 3 और पद्मावत की कमाई को पीछे छोड़ चुकी है।
2 of 4
avengers endgame
- फोटो : social media
जिस रफ्तार से ये फिल्म दूसरे हफ्ते में भी कमाई कर रही है, उससे लगता है कि ये फिल्म जल्द ही सुल्तान, बजरंगी भाईजान, पीके और संजू के रिकॉर्ड भी तोड़ देगी। इसी के साथ ही ये फिल्म अब तक भारत में कुल 346 करोड़ 31 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म का नौवें दिन तक का नेट कलेक्शन 290 करोड़ 90 लाख रुपये रहा। इससे पहले देश में किसी हॉलीवुड फिल्म का अधिकतम कलेक्शन एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर ने किया था। इस फिल्म ने भारत में 268 करोड़ 42 लाख रुपये कमाए थे।
3 of 4
avengers endgame
- फोटो : social media
भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों में शुमार हो चुकी एवेंजर्स एंडगेम ने इस सीरीज की पिछली फिल्म को पीछे धकेलने के साथ ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 233 करोड़ 15 लाख रुपये कमाने वाली उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक और 240 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म सिम्बा को भी पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
bahubali 2
- फोटो : file photo
भारत में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बाहुबली 2 रही है जिसने 2017 में 506 करोड़ 50 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके बाद और एवेंजर्स एंडगेम की कमाई से आगे जो फिल्में हैं, उनमें दंगल ने 374 करोड़ 54 लाख रुपये, टाइगर जिंदा है ने 331 करोड़ 11 लाख रुपये, संजू ने 329 करोड़ 25 लाक रुपये, पीके ने 324 करोड़ 30 लाख रुपये और बजरंगी भाईजान ने 316 करोड़ 79 लाख रुपये और सुल्तान ने 300 करोड़ 10 लाख रुपये कमाए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।