{"_id":"625ee719777ccc53b122f4e3","slug":"big-disclosure-on-the-death-of-famous-rapper-mac-miller-he-lost-his-life-because-of-overdose-of-drugs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mac Miller: मशहूर रैपर मैक मिलर की मौत पर हुआ बड़ा खुलासा, इस वजह से गई थी जान","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Mac Miller: मशहूर रैपर मैक मिलर की मौत पर हुआ बड़ा खुलासा, इस वजह से गई थी जान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 19 Apr 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मैक मिलर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर अमेरिकी रैपर मैक मिलर अब इस दुनिया में नहीं हैं। साल 2018 में उनकी मौत हो गई थी। अचानक सामने आई उनके निधन की खबर ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, 26 साल के मैक की मौत ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से हुई थी। वह अपने घर में मृत पाए गए थे। अमेरिकी रैपर ड्रग्स के आदि थे और यह बात किसी से भी छिपी नहीं थी। उन्होंने कई बार इस बात का खुलासा किया था कि वह मादक पदार्थों का सेवन करते हैं।
2 of 4
मैक मिलर
- फोटो : सोशल मीडिया
उनकी मौत के चार साल बाद अब इस केस में एक हैरान कर देने वाली बात सामने आई है। मैक के ड्रग्स सप्लायर रीविस ने माना है कि उसने रैपर को ड्रग्स सप्लाई किए थे। रीविस के वकील ने उनका सपोर्ट करते हुए कहा कि मैक मिलर को उनके क्लाइंट ने भारी मात्रा में ड्रग्स दिए थे, लेकिन उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि इससे रैपर की मौत हो जाएगी। वकील के मुताबिक, रिवीस को यह बिल्कुल भी पता नहीं था कि जो ड्रग्स वह मैक को दे रहा है उसमें फैंटेनाइल की मात्रा है।
3 of 4
मैक मिलर
- फोटो : सोशल मीडिया
मैक की मौत को तीन साल हो चुके हैं लेकिन इस केस की सुनवाई अब तक पूरी नहीं हो सकी है। इस केस में मैक को ड्रग्स देने वाले कैमेरॉन जेम्स पर अब तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है जबकि दूसरे आरोपी रिवीस को जेल भेज दिया है। बता दें कि महज 15 साल की उम्र में ही मैक ने रैप करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मैक मिलर
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2011 में एल्बम ब्लू स्लाइड पार्क की वजह से वह काफी फेमस हो गए थे। पॉप स्टार एरियाना ग्रांडे के साथ उनका ब्रेकअप काफी सुर्खियों में रहा। एरियाना ने नशे की लत की वजह से ही मैक से रिश्ता तोड़ दिया था। 7 सिंतबर 2018 में अत्यधिक मात्रा मे ड्रग्स लेने के कारण उन्होंने कार्डिएक अरेस्ट की वजह से इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन की खबर ने उनके फैंस को मायूस कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।