फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 'गेम चेंजर' का दूसरे दिन ही बिगड़ गया खेल, 'फतेह' को भी मिली शिकस्त, जानें कलेक्शन

Sun, 12 Jan 2025 07:31 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 12 Jan 2025 07:31 AM IST
सार

Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर गेम चेंजर का दो दिनों में ही बुरा हाल हो गया है। यह फिल्म भारत में 100 करोड़ रुपये तक नहीं पहुंच सकी है। आइए अन्य फिल्मों के बारे में भी जानते हैं...

विज्ञापन
Box Office Collection Report Saturday Game Changer Fateh Pushpa 2 the Rule Mufasa The Lion King
गेम चेंजर, फतेह - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म गेम चेंजर इस साल की पहली बड़ी रिलीज फिल्म है। हाल ही में इसने बड़े पर्दे पर दस्तक दी है। लंबे समय से फिल्म को लेकर काफी हवा बनाई जा रही थी। हालांकि, बड़े बजट में तैयार की गई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल करती नजर नहीं आ रही है। वहीं, सोनू सूद की फतेह का भी प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। हालांकि, मुफासा और पुष्पा 2 का जलवा बॉक्स ऑफिस पर अब भी कायम है। आइए जानते हैं कि इन सभी फिल्मों ने शनिवार को कितनी कमाई की।


Game Changer Day 2 BO Collection: दूसरे दिन ही औंधे मुंह गिरी राम चरण की ‘गेम चेंजर’, 60 फीसदी की गिरावट दर्ज

Box Office Collection Report Saturday Game Changer Fateh Pushpa 2 the Rule Mufasa The Lion King
गेम चेंजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गेम चेंजर

राम चरण की गेम चेंजर का बजट 450 करोड़ रुपये के आस-पास का है। बड़े बजट की फिल्मों पर अच्छी ओपनिंग का बड़ा दबाव रहता है। फिल्म का भविष्य भी इसी पर टिका रहता है। शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन उम्मीद के मुताबिक अपनी शुरुआत नहीं की। शुक्रवार को यह फिल्म 51.25 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर सकी। वहीं, दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में 57 फीसदी से ज्यादा की गिरावट नजर आई। शनिवार को फिल्म ने 21.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 72.5 करोड़ रुपये हो गई है।

Box Office Collection Report Saturday Game Changer Fateh Pushpa 2 the Rule Mufasa The Lion King
फतेह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फतेह

सोनू सूद के लिए भी साल की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। उनकी फिल्म फतेह भी लोगों का दिल नहीं जीत पा रही है। पहले दिन इस फिल्म ने दो करोड़ 40 लाख रुपये से अपनी शुरुआत की थी। वहीं, दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में भी गिरावट देखी गई। फिल्म ने शनिवार को दो करोड़ रुपये बटोरे। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई चार करोड़ 40 लाख रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Saturday Game Changer Fateh Pushpa 2 the Rule Mufasa The Lion King
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie
पुष्पा 2 द रूल

पुष्पा 2 द रूल की बादशाहत अब भी बरकरार है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। 38वें दिन इस फिल्म ने दो करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 1218.15 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Saturday Game Changer Fateh Pushpa 2 the Rule Mufasa The Lion King
फिल्म 'मुफासा द लायन किंग' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुफासा द लायन किंग

मुफासा द लायन किंग भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। यह हॉलीवुड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है। 23वें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 37 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 129.56 करोड़ रुपये हो गई है।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed