फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: नंबर वन बनने के बाद और तेज हुई 'मुफासा' की रफ्तार, 'पुष्पा 2' ने लिखी सफलता की नई इबारत

Mon, 06 Jan 2025 07:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 06 Jan 2025 07:00 AM IST
सार

Box Office Collection Report: 'मुफासा' और 'पुष्पा 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, बेबी जॉन दर्शकों के लिए तरसती नजर आ रही है।  

विज्ञापन
Box Office Collection Report Sunday Mufasa The Lion King Pushpa 2 The Rule Baby John Total Earnings in india
मुफासा द लायन किंग, पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर सफलता की नई इबारत लिख रही है। अल्लू अर्जुन अभिनीत इस फिल्म का जादू अब भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। वहीं, मुफासा भी अपनी शानदार कहानी की वजह से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है। इन दोनों फिल्मों के अलावा सिनेमाघरों में बेबी जॉन भी प्रदर्शित हो रही है। हालांकि, यह फिल्म दर्शकों पर अपनी छाप नहीं छोड़ सकी है। आइए जानते हैं कि रविवार को किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।


यह भी पढ़ें-  Malayalam Movies Collection: दुनियाभर में मलयालम फिल्मों ने किया कमाल, इन्होंने 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार

Box Office Collection Report Sunday Mufasa The Lion King Pushpa 2 The Rule Baby John Total Earnings in india
बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
बेबी जॉन का फ्लॉप प्रदर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेबी जॉन को 180-185 करोड़ के आस-पास के  बजट से बनाया गया है। हालांकि, यह फिल्म अपनी लागत का एक तिहाई भी वसूल नहीं कर सकी है। इस फिल्म से वरुण को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं, लेकिन बेबी जॉन उनके करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म बन चुकी है।
यह भी पढ़ें- Mufasa Collection Day 16: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर गरज रहा मुफासा, एक और हॉलीवुड फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड

Box Office Collection Report Sunday Mufasa The Lion King Pushpa 2 The Rule Baby John Total Earnings in india
बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
बेबी जॉन की 12वें दिन हुई मजह इतनी कमाई

पहले दिन से ही बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर सकी है। पहले हफ्ते में यह फिल्म महज 36.4 करोड़ रुपये का कारोबार ही कर सकी। वहीं, दूसरे हफ्ते में भी यह फिल्म टिकट खिड़की पर रेंगती दिख रही है। 12वें दिन इस फिल्म ने 90 लाख रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 38.6 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Sunday Mufasa The Lion King Pushpa 2 The Rule Baby John Total Earnings in india
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुफासा की तेज हुई रफ्तार

भारतीय दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने में मुफासा द लायन किंग कामयाब रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर दहाड़ रही है। डेडपूल एंड वूल्वरिन को पीछे छोड़कर यह भारत में 2024 की नंबर वन हॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। 17वें दिन इस फिल्म रफ्तार और भी तेज नजर आई। तीसरे रविवार को फिल्म ने पांच करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 136.5 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Sunday Mufasa The Lion King Pushpa 2 The Rule Baby John Total Earnings in india
पुष्पा द रूल पार्ट- 2 - फोटो : यूट्यूब
पुष्पा 2 ने की 1200 करोड़ी क्लब की शुरुआत

पुष्पा 2 ने भारत में 1200 करोड़ी क्लब की शुरुआत कर दी है। इस फिल्म को लेकर लोगों में क्रेज अब भी कम होता नहीं दिख रहा है। 32वें दिन पुष्पा 2 ने सात करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल कमाई अब 1206 करोड़ रुपये हो गई है। 
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed