फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्स वाइफ जेनिफर एनिस्टन का हाथ पकड़े दिखे ब्रैड पिट, तस्वीरें कर रहीं डेटिंग की ओर इशारा

Tue, 21 Jan 2020 01:57 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 21 Jan 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
Brad Pitt and Jennifer Aniston SAG awards Pics Goes Viral
Brad Pitt and Jennifer Aniston - फोटो : Twitter

हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट और उनकी एक्स वाइफ जेनिफर एनिस्टन के बीच री-यूनियन देखा गया। दोनों को Screen Actors Guild Awards में मस्ती करते हुए देखा गया। इस अवॉर्ड्स फंक्शन में ब्रैड पिट को अपनी फिल्म वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड के लिए और जेनिफर को उनके शो के लिए अवॉर्ड मिला।

Brad Pitt and Jennifer Aniston SAG awards Pics Goes Viral
Brad Pitt and Jennifer Aniston - फोटो : Twitter

ब्रैड पिट ने अवॉर्ड लेने के बाद जो स्पीच दिया उसमें जेनिफर उनके लिए तालियां बजाती नजर आईं। वहीं जब जेनिफर को अवॉर्ड मिला उस समय ब्रैड पिट बैकस्टेज थे लेकिन वहां मौजूद स्क्रीन पर उन्हें देख खुश हो रहे थे। दोनों की अवॉर्ड के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जहां दोनों एक दूसरे के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं।

Brad Pitt and Jennifer Aniston SAG awards Pics Goes Viral
Brad Pitt and Jennifer Aniston - फोटो : Twitter
बता दें, एंजेलिना जोली से तलाक के बाद से ब्रैड पिट फिलहाल सिंगल हैं वहीं उनकी पूर्व पत्नी जेनिफर एनिस्टन का भी तलाक हो गया है। ऐसे में खबरें हैं कि दोनों एक दूसरे को फिर से डेट करने का मन बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Brad Pitt and Jennifer Aniston SAG awards Pics Goes Viral
जेनिफर एनिस्टन के साथ बैड पिट

एनिस्टन के 50वें जन्मदिन की पार्टी में भी पिट शामिल हुए थे। जिसके बाद से ही ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अभिनेत्री के लिए उनका प्यार फिर जाग उठा है। बता दें पिट ने साल 2000 में एनिस्टन से शादी की थी और 2005 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद पिट ने एंजेलिना जोली से शादी कर ली और फिर तलाक भी ले लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed