{"_id":"6276676c6c3b6a197e52a6dd","slug":"cannes-film-festival-2022-aditi-rao-hydari-to-make-her-debut-cannes-festival","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cannes Film Festival 2022: कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करेंगी अभिनेत्री अदिति राव हैदरी, इस जाने-माने ब्रांड का करेंगी प्रतिनिधित्व","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Cannes Film Festival 2022: कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करेंगी अभिनेत्री अदिति राव हैदरी, इस जाने-माने ब्रांड का करेंगी प्रतिनिधित्व
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 07 May 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अदिति राव हैदरी
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया के सबसे पुराने फिल्म फेस्टिवल कान महोत्सव का हिस्सा हर सेलिब्रिटी बनना चाहता है। इस महोत्सव के लिए दुनियाभर के सेलिब्रिटीज का जमावड़ा लगता है। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां भी रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरती नजर आती हैं और हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकाराएं कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने वाली हैं और अब अभिनेत्री अदिति राव हैदरी कान फिल्म फेस्टिवल 2022 में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
2 of 4
अदिति राव हैदरी
- फोटो : insta
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी कान समारोह 2022 में वीवो इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने कहा, "मैं वैश्विक मंच पर ब्रांड और भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए कान फिल्म महोत्सव के रेड कार्पेट पर चलने के लिए उत्साहित और रोमांचित हूं। एक कलाकार के रूप में, सिनेमा का जश्न मनाने वाले प्रतिष्ठित संस्थान का हिस्सा बनना एक उत्साहजनक अनुभव है।"
3 of 4
Cannes Film Festival
1946 से शुरू हुए कान फिल्म फेस्टिवल को साल 2022 में 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस समारोह में दुनिया भर की चुनिंदा डॉक्यूमेंट्री को दिखाया जाता है। समारोह की शुरुआत 17 मई से हो होगी और इसका समापन 26 मई को होगा इस दौरान भारत की फिल्मों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी। सबसे खास बात है कि इस बार भारत कान समारोह में कंट्री ऑफ ऑनर के रूप में हिस्सा ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : social media
बता दें कि इस बार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कान फिल्म फेस्टिवल में ज्यूरी सदस्य के रूप में शामिल होंगी। उनके अलावा ज्यूरी में रेबेका हॉल, स्वीडन से नूमी रेपेस, ईरान से असगर फरहादी, इटली से फिल्म निर्माता जैस्मीन ट्रिंका, अमेरिका से जेफ निकोल्स, नार्वे से जोआचिम ट्रायर और फ्रांस से लाडज ली पैनल का हिस्सा होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।