Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Captain America Brave New World trailer released Harrison Ford Red Hulk battles Anthony Mackie in Action movie
{"_id":"6730320a669305ec2102b87f","slug":"captain-america-brave-new-world-trailer-released-harrison-ford-red-hulk-battles-anthony-mackie-in-action-movie-2024-11-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Captain America Brave New World: 'कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड' का ट्रेलर रिलीज, रेड हल्क को देख फैंस खुश","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Captain America Brave New World: 'कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड' का ट्रेलर रिलीज, रेड हल्क को देख फैंस खुश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 10 Nov 2024 09:40 AM IST
सार
Captain America Brave New World: 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' का नया ट्रेलर कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है। फिल्म का ट्रलर सुपरविलेन के रोमांचक सफर का वादा करती है। फिल्म में हैरिसन फोर्ड ने थैडियस रॉस के रूप में अपना MCU डेब्यू किया, सैम विल्सन के कैप्टन अमेरिका के खिलाफ रेड हल्क को उतारा। फिल्म का रोमांचक ट्रेलर देखकर प्रशंसक उत्साहित हो गए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इस साल की बहुप्रतीक्षित हॉलीवुड एवेंजर्स फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' को लेकर प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। इसी उत्साह को देखते हुए मार्वल स्टूडियोज ने 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' का एक नया रोमांचक ट्रेलर आज कुछ ही देर पहले जारी कर दिया है, जो प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है।
2 of 5
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
MCU की नई फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' का धांसू ट्रेलर रिलीज होते ही प्रशंसकों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। फिल्म में रेड हल्क को देखकर प्रशंसक काफी उत्साहित हैं और फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
3 of 5
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' फिल्म में एंथनी मैकी के सैम विल्सन आखिरकार अपनी खुद की फिल्म का नेतृत्व करेंगे और स्टीव रोजर्स ( क्रिस इवांस ) से कैप्टन अमेरिका की भूमिका निभाएंगे। फिल्म के ट्रेलर में राजनीतिक एंगल भी दिखाया गया है। लेकिन प्रशंसकों को सैम और हल्क की जबर्दस्त फाइट काफी आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' का ट्रेलर सुपरहीरो की ताकत और कई जासूसी और राजनीतिक साजिशों का मिला-जुला मेलजोल है। सुपरविलेन के साथ सुपरहीरो की फाइट प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रही है। यह फिल्म पूरी तरह में सैम और रेड हल्क के आस-पास घूमती नजर आएगी, जो अमेरिकी राष्ट्रपति थैडियस रॉस के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद, एक उच्च-दांव वाले अंतरराष्ट्रीय संकट में फंस जाता है। जैसे ही विल्सन कैप्टन अमेरिका के रूप में अपनी भूमिका में कदम रखते हैं, उन्हें एक खतरनाक वैश्विक साजिश के पीछे के अंधेरे इरादों को उजागर करना होगा।
विज्ञापन
5 of 5
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
जूलियस ओना द्वारा निर्देशित, यह फिल्म एक्शन और राजनीतिक साज़श का एक मनोरंजक मिश्रण होने का वादा करती है। ट्रेलर में कुछ कई हैरिसन फोर्ड और एंडनी मैकी से सजी यह फिल्म भरपूर एक्शन और थ्रिलर का वादा करती है। ब्रेव न्यू वर्ल्ड' में शिरा हास, जोशा रोक्मोर, कार्ल लुम्बली, जियानकार्लो एस्पोसिटो, लिव टायलर और टिम ब्लेक नेल्सन भी हैं। यह फिल्म 14 फरवरी, 2025 को वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगी।
Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर का बोल्ड अंदाज, सैफ अली खान के साथ रोमांटिक तस्वीरें कीं साझा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।