फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बाहुबली' की नकल करने चक्कर में बर्बाद हुए 726 करोड़, चीन में बुरी तरह फ्लॉप हुई फिल्म

Wed, 18 Jul 2018 07:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Jul 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
china most expensive movie asura become flop
असुरा

'बाहुबली' भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म का जलवा न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार रहा है। इसको देखते हुए चीन की अलीबाबा पिक्चर्स ने चीनी बाहुबली बनाने का फैसला किया और करीब 726 करोड़ रुपए यानी 75 करोड़ युआन (चीनी करेंसी) की लागत से चीन की सबसे महंगी फिल्म 'असुरा' तैयार की गई। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही ओंधे मुंह गिर गई। 


 

china most expensive movie asura become flop
asura
फिल्म 'असुरा' के फ्लॉप होते ही अलीबाबा ने इसे सिनेमाघरों से पहले ही हफ्ते के बाद हटा ली है। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में महज 50 करोड़ यानी की 5 करोड़ युनान की कमाई की। अलीबाब की यह फिल्म बौद्ध पौराणिक कथा से प्रेरित है, इसमें एक चरवाहा राज्य को हमले से बचाता है। 

 
china most expensive movie asura become flop
asura
हाल ही में इस फिल्म के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंड से इस बात की जानकारी दी गई कि इसे रविवार रात 10 बजे के बाद से सभी सिनेमाघरों से हटा लिया जाएगा। पोस्ट में कंपनी ने लोगों से माफी मांगते हुए लिखा है, ' हम उन लोगों से माफी मांगते हैं जो इस फिल्म को देखना चाहते थे, लेकिन वह देख नहीं पाए।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
china most expensive movie asura become flop
Baahubali
इसके मुकाबले अगर 'बाहुबली-2' की बात की जाए तो इस फिल्म को बनाने में 250 करोड़ रुपए खर्च हुए थे और कमाई के मामले में इसने दुनिया भर में पहले हफ्ते में 860 करोड़ की कमाई की थी। 

 
विज्ञापन
china most expensive movie asura become flop
asura
'असुरा' के मेकिंग की बात की जाए तो इसे बनाने में 6 साल लगे, फिल्म के विजुअल पर मेकर्स ने सबसे अधिक पैसा लगाया था। इस फिल्म में स्पेशल इफेक्ट्स वाले 2400 सीन थे, जिसका रन टाइम 141 मिनट था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed