पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस वायरस से 170 से ज्यादा देश प्रभावित हैं। मरने और संक्रमित लोगों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही हैं। आम व्यक्ति से लेकर दुनिया की बड़ी शख्सियत तक कोरोना वायरस की चेपट में आ गई हैं। वहीं कुछ ऐसी हस्तियां और सितारे भी हैं जो कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। ऐसा ही एक नाम मशहूर गायक शॉन मेंडेस का है।
कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए इस गायक ने दान किए इतने करोड़ रुपये, लोगों ने की जमकर तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, शॉन मेंडेस कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए आगे आए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। मीडिया रिपोट्स के अनुसार शॉन मेंडेस ने करोना वायरस से पीडित लोगों की मदद के लिए 175 हजार डॉलर यानी करीब 1 करोड़ 33 लाख रुपये दान करने का एलान किया। शॉन ने कनाडा के एक अस्पताल को यह मदद देने का फैसला किया है।
वहीं शॉन मेंडेस की सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार उनकी ओर से दी गई आर्थिक मदद से कोरोना पीड़ितो का इलाज कर रहे अस्पताल जरूरी स्वास्थ्य संसाधन जुटाएगे। वह 175 हजार डॉलर की मदद उन्होंने कोनो अपने एनजीओ- shawnmendesfoundation.org के द्वारा की है। सैनोरिटी, स्टिचेस, ट्रीट यू बैटर के गायक शॉन मेंडेस की इस काम के लिेए उनके फैंस और तमाम लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
A post shared by Shawn Mendes (@shawnmendes) on
शॉन मेंडेस से पहले ब्लेक लाइवली, बैथनी फ्रैंकल, और रेयान रेनॉल्ड्स जैसे कई सितारे कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों के लिए रुपये दान कर चुके हैं। आपको बता दें कि कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया में बढ़ता जा रहा है। चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ ये वायरस इटली, लंदन, स्पेन और अमेरिका के लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है। कोरोना वायरस से अब तक 20 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं वहीं साढे चार लाख से ज्यादा लोगों इससे संक्रमित हो चुके हैं।
पढ़ें: Coronavirus: विदेश घूमना पड़ा कमल हासन के परिवार पर भारी, बेटी ने किया ये बड़ा खुलासा