{"_id":"6205f8150aabf9540b1a6ecf","slug":"creator-of-deadpool-rob-liefeld-confirmed-feature-of-fox-characters-in-doctor-strange-in-the-multiverse-of-madness","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Doctor Strange 2: 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' में शामिल होंगे फाॅक्स कैरेक्टर्स, डेडपूल निर्माता रॉब लिफेल्ड ने की पुष्टि","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Doctor Strange 2: 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' में शामिल होंगे फाॅक्स कैरेक्टर्स, डेडपूल निर्माता रॉब लिफेल्ड ने की पुष्टि
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
Doctor Strange in the Multiverse of Madness
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मार्वल की आगामी फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' रिलीज के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म मई 2022 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। इस फिल्म को मार्वल यूनिवर्स की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है। क्योंकि इस फिल्म में फॉक्स कैरेक्टर्स की भी एंट्री होने वाली है।
2 of 3
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस
- फोटो : सोशल मीडिया
बेनेडिक्ट कंबरबैच अभिनीत ब्लॉकबस्टर फिल्म में गैर-एमसीयू फिल्मों में दिखाई देने वाले लोकप्रिय कॉमिक बुक पात्रों के शामिल होने की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं। वहीं अब डेडपूल निर्माता और प्रसिद्ध कॉमिक बुक कलाकार रॉब लिफेल्ड ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मार्वल डॉक्टर स्ट्रेंज सीक्वल में एक टन कैमियो जोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस'
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रिस्टियन हार्लोफ के साथ 'द बिग थिंग्स' पॉडकास्ट के एक एपिसोड के दौरान, जब लिफेल्ड से आने वाले एमसीयू प्रोजेक्ट और इसके कैमियो के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि मार्वल वर्तमान में प्राइवेट स्क्रीनिंग में लोगों को फिल्म दिखाकर उसका परीक्षण कर रहा है। हालांकि, लिफेल्ड ने इस तथ्य पर भी खेद व्यक्त किया कि इन प्राइवेट टेस्ट स्क्रीनिंग ने फिल्म के बारे में बहुत सारी अफवाहों को जन्म दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।