फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

007: जेम्स बॉन्ड की फिल्म 'स्पेक्टर' का यह सीन दर्ज है गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में

Wed, 09 Feb 2022 02:00 PM IST
apurva rai अपूर्वा राय
Updated Wed, 09 Feb 2022 02:00 PM IST
विज्ञापन
Biggest explosion in film history guinness world record James Bond SPECTRE
SPECTRE - फोटो : social media

जेम्स बॉन्ड का तिलिस्म कुछ ऐसा है कि हर फिल्म के साथ ये और ज्यादा प्रसिद्ध हो जाता है। इस फ्रेंचाइजी की 25वीं फिल्म 'नो टाइम टू डाई' पिछले साल रिलीज हुई और कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस फिल्म के साथ ही डेनियल क्रेग का जेम्स बॉन्ड बनने का सफर भी खत्म हो गया। जेम्स बॉन्ड की 24 फिल्म स्पेक्टर भी अपने आप में कई रिकॉर्ड समेटे हुए है। तो चलिए बात करते हैं 'नो टाइम टू डाई' से पहले रिलीज हुई इस फ्रेंचाइजी की फिल्म स्पेक्टर की। इस फिल्म का नाम सिनेमा के इतिहास में रिकॉर्ड बनाने की वजह से दर्ज है। वो रिकॉर्ड क्या है यह हम आपको बता रहे हैं..

 

Biggest explosion in film history guinness world record James Bond SPECTRE
Biggest explosion in film history - फोटो : Twitter

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में फिल्म का नाम

फिल्म में सात मिनट के एक सीन के लिए काफी बड़ा स्टंट शूट किया गया था। इसमें भारी मात्रा में विस्फोटकों का इस्तेमाल हुआ था। 28 जून 2015 को मोरक्को में इस सीन को शूट किया गया था। ये दुनिया के फिल्मी इतिहास का सबसे बड़ा स्टंट सीन था। इसमें तकरीबन 8418 लीटर ईंधन और 33 किलोग्राम विस्फोटक लगाए गए थे। यह विस्फोट इतना बड़ा था कि आग की लपटें सैकड़ों मीटर ऊंची उठी थीं। इसी सीन की वजह से यह फिल्म गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गई थी। इस सीन के पीछे क्रिस कोरबोल्ड का अहम रोल था। क्रिस इस फिल्म के स्पेशल इफेक्ट सुपरवाइजर थे। डेनियल ने बिना डुप्लीकेट का सहारा लिए कई बेहद खतरनाक सीन्स खुद ही शूट किए थे।

Biggest explosion in film history guinness world record James Bond SPECTRE
SPECTRE - फोटो : Twitter

क्या थी स्पेक्टर की कहानी

खास मैसेज मिलने के बाद मैक्सिको और रोम में सीक्रेट मिशन पर निकले डेनियल क्रेग (जेम्स बॉन्ड) की मुलाकात लूसिया यानी की मोनिका बलुची से होती है। लूसिया बॉन्ड को 'स्पेक्टर' नाम की आंतकी संस्था के बारे में बताती है। बॉन्ड अपने प्रयासों से इस संस्था की मीटिंग में पहुंच जाता है। तभी स्पेक्टर की लीडर बॉन्ड को पहचान लेता है। उधर नेशनल सिक्योरिटी सेंटर का नया हेड बॉन्ड के मिशन पर सवाल खड़े कर देता है। हालांकि इन सबके बीच बॉन्ड अपने मिशन को पूरा करने में लग जाता है। स्पेक्टर की कहानी जहां खत्म हुई थी वहीं से शुरू हुई है 'नो टाइम टू डाई' की कहानी। भारतीय फैंस के लिए यह फिल्म अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Biggest explosion in film history guinness world record James Bond SPECTRE
डेनियल क्रेग - फोटो : twitter

'बॉन्ड 25' के लिए क्रेग को 5 करोड़ पाउंड यानी लगभग 4.50 अरब रुपये बतौर फीस मिली। यह छोटी मोटी रकम नहीं है। बॉलीवुड के बड़े स्टार्स की साल भर की कमाई भी मिला देंगे तो इनकी फीस के बराबर नहीं पहुंच पाएंगे। डेनियल दुनिया के सबसे महंगे हीरो हैं। इतना ही नहीं हॉलीवुड इंडस्ट्री में सिर्फ एक सीरीज के दम पर डेनियल ने जितना नाम कमाया उतना किसी हीरो ने नहीं कमाया। 

विज्ञापन
Biggest explosion in film history guinness world record James Bond SPECTRE
डेनियल क्रेग - फोटो : sky news

जेम्स बॉन्ड की अब तक की फिल्मों में डेनियल क्रेग के अलावा रोजर मूर, शॉन कॉनरी, प्रियस ब्रॉसनन, टिमोथी डॉल्टन और जॉर्ड लेजेनबे ने एजेंट 007 की भूमिका निभाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed