फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Emma Corrin: ‘क्राउन’ की डायना का ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ में खतरनाक रूप, लैंगिक पहचान पर लिया ये बड़ा फैसला

Sat, 27 Jul 2024 10:08 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 27 Jul 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
Deadpool and wolverine actor emma corrin share her thoughts about life diana crown ryan Reynolds
एम्मा कोरिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एम्मा कोरिन की झलक जब से ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ से बाहर आई है, उनके किरदार को लेकर मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के प्रशंसक खूब कहानियां बनाने में लगे हैं। एम्मा कोरिन भारत में सबसे पहले वेब सीरीज ‘क्राउन’ में प्रिसेंस डायना के किरदार से मशहूर हुईं। एम्मा की पहचान साल 2021 तक एक स्त्री के रूप में ही रही लेकिन कोरोना काल के बीच जुलाई 2021 में एम्मा ने खुद को लिंग पहचान से परे बताया और अपने लिए स्त्री या पुरुष के सर्वनाम लगाने बंद कर दिए।

Deadpool And Wolverine BO Collection: डेडपूल एंड वूल्वरिन की सफल शुरुआत, भारतीय टिकट विंडो पर ली तगड़ी ओपनिंग

Deadpool and wolverine actor emma corrin share her thoughts about life diana crown ryan Reynolds
डेडपूल एंड वूल्वरिन के प्रचार कार्यक्रम में एम्मा कोरिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ के लिए संदर्भ बिंदु नहीं

फिल्म ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ के लिए मेरे पास पहले का कोई संदर्भ बिंदु तो था नहीं, तो मैंने इसके लिए ‘डेडपूल’ बनने वाले रयान रेनॉल्ड्स की मदद ली जो फिल्म के लेखकों में से भी एक हैं। उन्होंने मुझे ‘इन्ग्लोरियस बास्टर्ड्स’ में क्रिस्टोफ वाल्ट्ज के निभाए किरदार का संदर्भ दिया। इसके अलावा मैंने विली वोंका को परदे पर पहली बार निभाने वाले जीन वाइल्डर के अभिनय से भी काफी कुछ सीखा।

Deadpool and wolverine actor emma corrin share her thoughts about life diana crown ryan Reynolds
डेडपूल एंड वूल्वरिन के प्रचार कार्यक्रम में एम्मा कोरिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नए का दबाव हमेशा रहता है

जब भी हम जीवन में कुछ नया करते हैं, तो उसका मानसिक दबाव हमारे होता ही है। खासतौर से अगर हम ऐसा कोई किरदार करने जा रहे हैं जो असल जीवन से प्रेरित हो तो एक कलाकार के ऊपर दबाव और ज्यादा होता है। ‘क्राउन’ की शूटिंग के समय मैं इसे महसूस कर चुकी हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deadpool and wolverine actor emma corrin share her thoughts about life diana crown ryan Reynolds
एम्मा कोरिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
काम को तवज्जो मिलनी जरूरी

मेरा मानना है किसी भी चुनौती को पार करने के लिए बेहद जरूरी है कि जो टीम इस काम में लगी है, उसके आपसी रिश्ते मजबूत हों। जो अच्छा काम करे, उसका स्वागत करना जरूरी है। अगर मेहनत करने वाले को लगे कि उसे टीम का हिस्सा माना जा रहा है तो अपना बेहतरीन देने के लिए वह जी जान लगा देगा।

विज्ञापन
Deadpool and wolverine actor emma corrin share her thoughts about life diana crown ryan Reynolds
एम्मा कोरिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खास थी शूटिंग से पहले की तैयारी
‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ के सेट पर शूटिंग करने से पहले की तैयारी खास होती थी। मुझे सिर पर एक ऐसी कैप पहननी होती थी जिससे कि मैं किरदार के अनुसार गंजी दिखूं और मेरी उंगलियों की लंबाई प्रोस्थेटिक के जरिये बढ़ा दी जाती थी। इससे परदे पर मेरा किरदार शानदार दिखता है। हां, तब बहुत दिक्कत होती थी जब मुझे बीच में लघुशंका समाधान के लिए जाना होता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed