फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deadpool & Wolverine Collection: डेडपूल एंड वूल्वरिन का एक और कमाल, 11वें दिन मिशन इम्पॉसिबल 7 को छोड़ा पीछे

Mon, 05 Aug 2024 10:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 05 Aug 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
Deadpool and Wolverine Box Office Collection Day 11 Hugh Jackman Ryan reynolds Film Earnings in india
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : इंस्टाग्राम @marvel_india

'डेडपूल एंड वूल्वरिन' विदेशी बाजार के साथ भारत में भी धमाल मचा रही है। फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यही वजह है कि 26 जुलाई को सिनेमाघरों में आई शॉन लेवी के निर्देशन में बनी यह फिल्म टिकट खिड़की पर झंडे गाड़ रही है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक शानदार कलेक्शन किए हैं। आइए जानते हैं कि 11वें दिन फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा।


Abhishek Banerjee: हां, ‘वेदा’ में मैंने छीना दूसरे कलाकार का काम, कास्टिंग डायरेक्टर अभिषेक बनर्जी का खुलासा

Deadpool and Wolverine Box Office Collection Day 11 Hugh Jackman Ryan reynolds Film Earnings in india
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'डेडपूल एंड वूल्वरिन' में रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। एक्शन के साथ कॉमेडी का तड़का लगाती यह फिल्म भारतीय दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही है। पहले शुक्रवार को 21 करोड़ रुपये की प्रभावशाली ओपनिंग के बाद यह फिल्म लगातार मजबूती से टिकी हुई है। पहले सप्ताह में फिल्म ने 89.9 करोड़ रुपये का कारोबार किया। आठवें दिन इसने चार करोड़ 25 लाख और नौवें दिन सात करोड़ 50 लाख रुपये अपने खाते में जोड़े।

Deadpool and Wolverine Box Office Collection Day 11 Hugh Jackman Ryan reynolds Film Earnings in india
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

10वें दिन फिल्म की कमाई में और अधिक उछाल देखने को मिला।  में एक और महत्वपूर्ण उछाल देखा गया। रविवार को इस फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर आठ करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, कामकाज वाले दिन की वजह से फिल्म की कमाई में सोमवार को गिरावट नजर आई। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 11वें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 54 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही डेडपूल एंड वूल्वरिन टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इम्पॉसिबल की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। टॉम क्रूज की इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 110.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deadpool and Wolverine Box Office Collection Day 11 Hugh Jackman Ryan reynolds Film Earnings in india
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में मार्वल फिल्मों की हमेशा से ही मजबूत पकड़ रही है और नवीनतम रिलीज फिल्म ने भी इस रिवाज को कायम रखा है। बड़ी संख्या में इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म 150 करोड़ आंकड़े को छू जाएगी। 

विज्ञापन
Deadpool and Wolverine Box Office Collection Day 11 Hugh Jackman Ryan reynolds Film Earnings in india
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : इंस्टाग्राम @ms.wendyjane

भारत में 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हुई है। फिल्म में रेट रीज, पॉल वर्निक और जेब वेल्स भी मुख्य भूमिका में हैं। सभी कलाकारों की अदाकारी ने लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ी है।
Kajol Birthday: "आप ही हैं जो हमारे जीवन में खुशियां लेकर आई हैं", अजय ने काजोल को खास अंदाज में दी बधाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed