फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' की पकड़ बरकरार, जानें अब तक का कुल कारोबार

Tue, 30 Jul 2024 08:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 30 Jul 2024 08:44 PM IST
विज्ञापन
Deadpool and Wolverine Box Office Collection Day 5 Hugh Jackman ryan reynolds
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुपरहीरो फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' में दर्शकों को एक्शन और रोमांच का फुल डोज मिल रहा है। यही वजह है कि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म धूम मचा रही है। रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन की शानदार अदाकारी ने विदेश के साथ भारत के लोगों का भी दिल जीत लिया है। पहले वीकएंड में दमदार कमाई के बाद फिल्म ने 100 करोड़ी क्लब की ओर अपने कदम बढ़ा दिए हैं। आइए जानते हैं कि पांचवें दिन फिल्म ने कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 


David Dhawan: डेविड धवन ने खोला बेटे का बड़ा राज, बोले- वरुण को सिद्धार्थ मल्होत्रा से होती थी जलन

Deadpool and Wolverine Box Office Collection Day 5 Hugh Jackman ryan reynolds
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने पहले सप्ताहांत में सभी भाषाओं को मिलाकर 65.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि, कामकाज वाले दिन की वजह से सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट नजर आई, फिर भी डेडपूल एंड वूल्वरिन का कलेक्शन अन्य फिल्मों की तुलना में बेहतर रहा। चौथे दिन इस फिल्म ने छह करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 

Deadpool and Wolverine Box Office Collection Day 5 Hugh Jackman ryan reynolds
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : इंस्टाग्राम@vancityreynolds

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को फिल्म ने चार करोड़ 37 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 77.07 करोड़ रुपये हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरे सप्ताहांत में यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deadpool and Wolverine Box Office Collection Day 5 Hugh Jackman ryan reynolds
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारत में मार्वल के फैंस की संख्या काफी अधिक है। बड़ी संख्या में लोग इस तरह की सुपरहीरो वाली फिल्म देखना पसंद करते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में यह फिल्म कई हॉलीवुड फिल्मों के भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पीछे छोड़ सकती है।  डेडपूल एंड वूल्वरिन का डंका केवल भारत में ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी बज रहा है। बंपर कमाई करते हुए यह आर-रेटेड श्रेणी की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है।

विज्ञापन
Deadpool and Wolverine Box Office Collection Day 5 Hugh Jackman ryan reynolds
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारत में 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हुई है। फिल्म में रेट रीज, पॉल वर्निक और जेब वेल्स भी मुख्य भूमिका में हैं। सभी कलाकारों की अदाकारी ने लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ी है।
Fakt Purusho Maate Trailer: गुजराती फिल्म 'फक्त पुरुषो माते' का ट्रेलर रिलीज, बिग बी की भूमिका से लगे चार चांद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed