फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deadpool And Wolverine Day 9 Collection: शॉन लेवी की फिल्म ने किया 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार, धमाल बरकरार

Sat, 03 Aug 2024 09:37 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 03 Aug 2024 09:37 PM IST
विज्ञापन
Deadpool And Wolverine Box Office Collection Day 9 Shawn Levy Ryan Reynolds Film latest earning occupancy
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने कुछ शानदार आंकड़ों के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे सप्ताहांत में प्रवेश किया है। फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार को 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जो इस सप्ताहांत बॉलीवुड की दो नई रिलीज 'औरों में कहां दम था' (2 करोड़ रुपये) और 'उलझ' (1.10 करोड़ रुपये) की कुल कमाई से कहीं अधिक है। वहीं, अब फिल्म के नौवें दिन का भी कलेक्शन सामने आ गया है। शॉन लेवी की यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही है। 

Deadpool And Wolverine Box Office Collection Day 9 Shawn Levy Ryan Reynolds Film latest earning occupancy
‘डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मार्वल की 34वीं फिल्म ने भारतीय बाजार में अपना जादुई प्रदर्शन जारी रखा है। 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने रिलीज के आठ दिन में 94.15 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, इसने नौवें दिन यानी शनिवार को दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ जुटाई। रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन अभिनीत इस फिल्म ने रिलीज के नौंवे दिन 6.94 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिससे इसकी अब तक की कुल कमाई 101.09 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म का दूसरे सप्ताहांत का कारोबार 25-30 करोड़ रुपये के बीच रहने की संभावना है।

Deadpool And Wolverine Box Office Collection Day 9 Shawn Levy Ryan Reynolds Film latest earning occupancy
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'डेडपूल एंड वूल्वरिन' पहले ही भारत में हॉलीवुड की सबसे बड़ी ए-रेटेड मनोरंजक फिल्म बनकर उभरी है। 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' को छोड़कर, 'एवेंजर्स: एंडगेम' के बाद आए सुस्त दौर के बाद, यह लंबे समय में मार्वल की सबसे सफल फिल्म भी है। रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन स्टारर फिल्म ने अपनी सुपरहीरो कहानी और शानदार एक्शन के साथ दर्शकों और आलोचकों को प्रभावित किया है। 

Devara Second Single: 'देवरा' के दूसरे गाने का प्रोमो जारी, मंत्रमुग्ध कर रहा जूनियर एनटीआर-जान्हवी का रोमांस

विज्ञापन
विज्ञापन
Deadpool And Wolverine Box Office Collection Day 9 Shawn Levy Ryan Reynolds Film latest earning occupancy
‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'डेडपूल एंड वूल्वरिन' दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर पहले ही 3000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है और इस साल इसके मार्वल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने की उम्मीद है। 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और 15 अगस्त तक कोई अन्य महत्वपूर्ण रिलीज न होने के कारण इसकी शानदार कमाई बरकरार रहने की उम्मीद है। 15 अगस्त को सिनेमाघरों में 'स्त्री 2', 'वेदा' और 'खेल खेल में' जैसी चर्चित फिल्में दस्तक देंगी। 

AMKDT Box Office Collection Day 2: ‘औरों में कहां दम था’ का नहीं दिख रहा दम! दूसरे दिन भी फीकी रही कमाई

विज्ञापन
Deadpool And Wolverine Box Office Collection Day 9 Shawn Levy Ryan Reynolds Film latest earning occupancy
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारत में 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हुई है। फिल्म में रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन के अलावा रेट रीज, पॉल वर्निक और जेब वेल्स भी मुख्य भूमिका में हैं। कलाकारों का प्रदर्शन, एक्शन और कहानी सभी काबिल-ए-तारीफ है। 

Ulajh BO Collection Day 2: दूसरे दिन भी दर्शकों को उलझाने में असफल रही जान्हवी कपूर की 'उलझ', जानें कुल कमाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed