सब्सक्राइब करें

Doctor Strange 2 BO Collection Day 2: दूसरे दिन ही ठिठक गए डॉक्टर स्ट्रेंज के पांव, अब बस एडवांस बुकिंग का सहारा

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 08 May 2022 08:50 AM IST
विज्ञापन
Doctor Strange In The Multiverse Of Madness Box Office Collection Day 2 India all languages drop on second day
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जिसका डर था बेदर्दी वही बात हो गई..वाले गाने की तर्ज पर मार्वल सिनेमैटिक यूनीवर्स (एमसीयू) की फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ का कलेक्शन रिलीज के दूसरे दिन ही ठिठक गया है। शुक्रवार को भारी तादाद में ये फिल्म देखने पहुंचे एमसीयू के फैंस निर्देशक सैम रैमी की इस ताजातरीन पेशकश को देखकर निराश दिखाई दिए। साल 2008 में रिलीज हुई पहली फिल्म ‘आयरनमैन’ से लेकर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई हालिया रिलीज सीरीज ‘मूननाइट’ तक को अपने स्कूल सिलेबस से ज्यादा गंभीरता से देखने वाले एमसीयू के दर्शकों की निराशा शनिवार को ही अपना कमाल दिखा गई। फिल्म को अभी अपनी महीने भर पहले खुली एडवांस बुकिंग का कुछ दिन और फायदा मिल सकता है। लेकिन फिल्म का शनिवार का जो हाल रहा, उसने कन्नड़ फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ को फिर से मैदान में ला दिया है।



Doctor Strange 2 Review: टूटे दिलों की दास्तां पर भारी स्पेशल इफेक्ट्स, मार्वल की नई फिल्म में छाईं एलिजाबेथ

Trending Videos
Doctor Strange In The Multiverse Of Madness Box Office Collection Day 2 India all languages drop on second day
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘मूननाइट’ का मजा किरकिरा
फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ को लेकर एमसीयू के फैंस को बहुत बेकरारी रही है। फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ के बाद से ही ये फैंस इस बात को लेकर चर्चा करते रहे हैं कि आखिर अब एमसीयू किस दिशा में जाएगा। ‘स्पाइडरमैन नो वे होम’ तक गाड़ी पटरी पर बनी भी रही। इस बीच एमसीयू के दर्शकों का ध्यान बंटाने के लिए आईं वेब सीरीज ‘वांडा विजन’, ‘लोकी’ और ‘व्हाटइफ’ लोगों ने खूब देखी। फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ के ठीक पहले रिलीज हुई सीरीज ‘मूननाइट’ के पांचवें और फाइनल एपीसोड तक भी लोगों में इस फिल्म को लेकर जोश बना रहा, लेकिन एमसीयू के कट्टर फैंस के शुक्रवार और शनिवार अच्छे नहीं बीते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Doctor Strange In The Multiverse Of Madness Box Office Collection Day 2 India all languages drop on second day
डॉक्टर स्ट्रेंज 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एडवांस बुकिंग का कमाल
फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ ने महीने भर पहले खुली एडवांस बुकिंग का फायदा उठाते हुए अपनी रिलीज के पहले दिन अंतिम आंकड़ों के हिसाब से भारत में 27.50 करोड़ रुपये कमाए और इसमें सबसे ज्यादा योगदान हर बार की तरह अंग्रेजी में रिलीज हुए संस्करण का ही रहा। फिल्म के हिंदी संस्करण ने भी पहले दिन अंतिम आंकड़ों के हिसाब से 6.8 करोड़ की नेट कमाई करने में कामयाबी पाई लेकिन फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ की चमक फिल्म की रिलीज के दूसरे दिन ही फीकी पड़ती दिखने लगी है। फिल्म की करंट बुकिंग अधिकतर सिनेमाघरों पर खाली दिखी। फिल्म देखने जो भी लोग आए, वे अधिकतर वही थे जिन्होंने मार्वल सिनेमैटिक यूनीवर्स के नाम पर फिल्म की वीकेंड एडवांस बुकिंग करा रखी है।

Doctor Strange In The Multiverse Of Madness Box Office Collection Day 2 India all languages drop on second day
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दूसरे दिन ही गिरा कलेक्शन
रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ का कलेक्शन बीते दिन की मुकाबले कम रहा है। फिल्म ने सारे भाषाई संस्करणो को मिलाकर कुल कमाई यानी ग्रॉस कलेक्शन 33.50 करोड़ का किया है लेकिन फिल्म की दूसरे दिन की नेट कमाई शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से 26 करोड़ रुपये के आसपास ही आंकी जा रही है। फिल्म के हिंदी संस्करण के कलेक्शन में गिरावट और ज्यादा देखी गई। फिल्म ने हिंदी भाषी दर्शकों के बीच शुक्रवार को 6.8 करोड़ रुपये कमाने में कामयाबी पाई थी, शनिवार को ये आंकड़ा गिरकर छह करोड़ रुपये के करीब पहुंच जाने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Doctor Strange In The Multiverse Of Madness Box Office Collection Day 2 India all languages drop on second day
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अब तक की सबसे खराब मार्केटिंग
मार्वल स्टूडियोज की इस फिल्म को रिलीज करने वाली कंपनी डिजनी से भी इस बार फिल्म की रिलीज से पहले गलतियां खूब हुईं। फिल्म की एडवांस बुकिंग जैसे ही महीने भर पहले खोली गई, एमसीयू के प्रशंसकों को समझ आ गया कि कुछ तो लोचा है। फिल्म की ब्रांडिंग और मार्केटिंग इसकी कमजोर कड़ी रही। फिल्म के निर्माता केविन फाइगी के बयानों से भी समझ आता रहा कि मामला कहीं न कहीं गड़बड़ है। और, फिल्म देखने के बाद ये बात साफ भी हो जाती है। फिल्म की रिलीज से पहले इसकी इतनी सामग्री यूट्यूब पर डाल दी गई कि एमसीयू की फिल्में देखने के लिए बेकरार रहने वालों की फिल्म में दिलचस्पी ही कम होती चली गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed