सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Dr Strange BO Collection Day 3: ‘डॉक्टर स्ट्रेंज 2’ का सोमवार को असली इम्तिहान, इतनी हुई पहले वीकेंड पर कमाई

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 09 May 2022 08:27 AM IST
विज्ञापन
Doctor Strange in the multiverse of madness box office collection drops further on Sunday in India first weekend
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मार्वल स्टूडियोज की नई पेशकश ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनस’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी चमक रविवार को थोड़ा और खोई। आमतौर पर शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्में शुक्रवार से बेहतर कलेक्शन शनिवार को और शनिवार से बेहतर कलेक्शन रविवार को करती हैं। लेकिन फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनस’ का कलेक्शन शनिवार और रविवार को शुक्रवार के मुकाबले कम ही होता गया। हालांकि, इसके बावजूद फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनस’ ने भारत में रिलीज के पहले सप्ताहांत (वीकेंड) में शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से करीब 100 करोड़ रुपये की टिकटें बेचने में कामयाबी पा ली है। अपनी ओपनिंग की तरह पहले वीकेंड की कमाई में भी ये फिल्म देश में अब तक रिलीज हुई सारी हॉलीवुड फिल्मों में चौथे नंबर पर कायम है।

Trending Videos
Doctor Strange in the multiverse of madness box office collection drops further on Sunday in India first weekend
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पहले वीकेंड की कमाई
फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनस’ की नेट कमाई शुक्रवार को करीब 27.5 करोड़ रुपये और शनिवार को करीब 26 करोड़ रुपये रही थी। रविवार को ये कमाई थोड़ा और गिरकर करीब 25 करोड़ रुपये पर अटक जाने का आकलन शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से लगाया जा रहा है। किसी फिल्म का कलेक्शन रिलीज के पहले तीन दिन ही गिरना शुरू हो जाना अच्छा संकेत नहीं माना जाता। फिल्म का असली इम्तिहान अब सोमवार को होना है और अगर इसका कलेक्शन सोमवार को 50 फीसदी से ज्यादा गिरा तो फिर इसकी आगे की राह मुश्किल हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Doctor Strange in the multiverse of madness box office collection drops further on Sunday in India first weekend
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोमवार से शुरू होगा असली टेस्ट
नौ साल बाद निर्देशन में लौटे निर्देशक सैम रैमी की फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनस’ में मार्वल सिनेमैटिक यूनीवर्स के दो दिग्गज किरदारों डॉक्टर स्ट्रेंज और वांडा मैक्सिमॉफ की कहानी है। इस बार इनके साथ एक नया किरदार अमेरिका शावेज भी एमसीयू में पेश किया गया है। सर्जन से जादूगर बने स्टीफन स्ट्रेंज की कहानी को लोगों ने इसकी पहली सोलो फिल्म से लेकर अब तक काफी पसंद किया है और इसी के चलते फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनस’ की महीने भर पहले खुली एडवांस बुकिंग के दौरान लोगों ने पहले वीकेंड के टिकट भी जमकर बुक कराए।

Doctor Strange in the multiverse of madness box office collection drops further on Sunday in India first weekend
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

80 करोड़ भी नहीं पहुंचा नेट कलेक्शन
लेकिन, इस एडवांस बुकिंग का असर अब धीरे धीरे खत्म हो रहा है। फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनस’ ने रिलीज के तीसरे दिन भले ग्रॉस कलेक्शन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया हो लेकिन फिल्म का नेट कलेक्शन 80 करोड़ रुपये तक भी नहीं पहुंच पा रहा है। इसमें भी फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई अंग्रेजी संस्करण से हुई है। फिल्म के हिंदी संस्करण को भारत में अपेक्षित कामयाबी मिलती नहीं दिख रही। करीब 1500 करोड़ रुपये के बजट से बनी फिल्म हिंदी में पहले तीन दिन में 25 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है।

विज्ञापन
Doctor Strange in the multiverse of madness box office collection drops further on Sunday in India first weekend
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पहले वीकएंड की टॉप 5 फिल्में
देश में अब तक रिलीज हुई सारी हॉलीवुड फिल्मों में पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कलेक्शन अभी तक फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ के नाम रहा है। पहले वीकेंड की कमाई के हिसाब से भारत में रिलीज हुई पांच बेस्ट फिल्मे इस प्रकार हैं:
 
रैंक   फिल्म  कमाई (करोड़ रुपये में)
1 एवेंजर्स एंडगेम 157.20
2 स्पाइडमैन नो वे होम  108.37
3 एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर  94.30
4 डॉ. स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस 77.25*
5 द लॉयन किंग 54.75
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed