सब्सक्राइब करें

कौन हैं अमेरिकी रॉकस्टार एल्विस प्रेस्ली, जिससे डोनाल्ड ट्रंप ने की मोदी की तुलना

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 25 Sep 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
donald trump said pm narendra modi like american rock star elvis presley
pm modi, elvis presley - फोटो : social media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी दौरे पर हैं। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप पीएम मोदी की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। ट्रंप ने मोदी की लोकप्रियता को देखते हुए उनकी तुलना अमेरिकी रॉकस्टार एल्विस प्रेस्ली से की है।

Trending Videos
donald trump said pm narendra modi like american rock star elvis presley
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : PTI

ट्रंप ने कहा कि 'मुझे वह भारत याद है जो काफी अस्थिर था। वहां काफी मतभेद-लड़ाई थी, लेकिन वह सबको साथ लेकर आए। जैसे कि एक पिता सबको साथ लाता है। शायद वह भारत के पिता हैं। हम उन्हें फादर ऑफ इंडिया बुलाएंगे।' ट्रंप ने कहा कि 'मोदी भारत में अमेरिकी रॉकस्टार एल्विस प्रेस्ली की तरह ही लोकप्रिय हैं। मैं पीएम मोदी और भारत को बहुत पसंद करता हूं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
donald trump said pm narendra modi like american rock star elvis presley
एल्विस प्रेस्ली - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रंप की इस तुलना के बाद लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर एल्विस प्रेस्ली कौन हैं? तो चलिए हम आपको एल्विस प्रेस्ली के बारे में बताते हैं। एल्विस प्रेस्ली अमेरिका के प्रसिद्ध अभिनेता और गायक रहे हैं। पॉप सिंगिंग में एल्विस का नाम बेहद सम्मानित है। उनके प्रसिद्ध गानों में  Mystery Train, Kentucky Rain, An American Trilogy, Suspicious Minds और If I Can Dream मुख्य हैं।

donald trump said pm narendra modi like american rock star elvis presley
एल्विस प्रेस्ली - फोटो : सोशल मीडिया

एल्विस प्रेस्ली के गाने ना केवल अमेरिका में बल्कि यूरोप और एशिया में भी काफी मशहूर हैं। महज 42 साल की उम्र में 16 अगस्त 1977 को एल्विस प्रेस्ली का निधन हो गया। प्रेस्ली का शव उनके घर के बाथरूम में पड़ा मिला था। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
donald trump said pm narendra modi like american rock star elvis presley
shammi kapoor - फोटो : instagram

बॉलीवुड की बात करें तो ऐसा माना जाता है कि शम्मी कपूर का स्टाइल प्रेस्ली की तरह ही था। साल 1968 में फिल्म 'झुक गया आसमान' का गाना 'कौन है जो सपनों में आया' काफी पॉपुलर हुआ था। इस गाने की धुन एल्विस के पॉपुलर गाने 'हू मेक्स माई हार्टबीट लाइक थंडर' की कॉपी था। पर्दे पर इस गाने को राजेंद्र कुमार पर फिल्माया गया था जबकि मोहम्मद रफी ने इसे गाया था। 

पीएम के 'हाउडी मोदी' की शत्रुघ्न सिन्हा ने भी की तारीफ, कहा-'क्या शानदार तरीका है'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed