{"_id":"5c03ad35bdec2241891ed68a","slug":"egyptian-actress-rania-youssef-charged-over-revealing-dress-in-film-festival","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्ट्रेस की 'रिवीलिंग ड्रेस' पर मचा बवाल, दोषी पाई गईं तो हो सकती है 5 साल की जेल","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
एक्ट्रेस की 'रिवीलिंग ड्रेस' पर मचा बवाल, दोषी पाई गईं तो हो सकती है 5 साल की जेल
Sun, 02 Dec 2018 03:41 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी
Updated Sun, 02 Dec 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rania Youssef
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मिस्र की एक अभिनेत्री के काहिरा फिल्म फेस्टिवल के दौरान पारदर्शी कपड़े पहनने को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस अभिनेत्री पर व्याभिचार के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। दरअसल काहिरा फिल्म फेस्टिवल के दौरान रानिया यूसेफ ने काले रंग वाला पारदर्शी कपड़ा पहना था, जिसमें उनके पांव का अधिकांश हिस्सा नजर आ रहा था। उनकी इस ड्रेस को लोगों ने मुद्दा बना दिया।
2 of 5
Rania Youssef
हालांकि कुछ लोगों का ये भी कहना है कि रानिया को अपनी पसंद के मुताबिक कपड़े पहनने का अधिकार था। मिस्र की न्यायिक प्रणाली से जुड़े लोगों ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया है कि अगर रानिया दोषी पाईं गईं तो उन्हें पांच सालों तक की कैद हो सकती है। हालांकि रानिया ने इसके लिए माफी मांगी है।44 साल की रानिया ने कहा कि अगर उन्हें मालूम होता कि उनके कपड़े से इतना विवाद उत्पन्न होता तो वो ये कपड़े नहीं पहनतीं।
3 of 5
Rania Youssef
हालांकि रानिया के खिलाफ एमरो आब्देसलाम और समीर सबरी ने मुकदमा दर्ज कराया है। ये दोनों सेलिब्रेटी लोगों पर मुकदमा करने के लिए जाने जाते हैं। सबरी ने समाचार एजेंसी एएफपी ने कहा, "रानिया का पहनावा समाज के मूल्यों, परंपराओं और नैतिकताओं के मुतबिक नहीं है। इससे फिल्म फेस्टिवल और मिस्र की महिलाओं की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rania Youssef
मिस्र के कलाकारों के सिंडिकेट ने भी अपने कुछ मेहमानों के पहनावे पर एतराज जताया है। रानिया ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि उनसे कपड़ा चुनने में गलती हो गई। उन्होंने लिखा है, "पहली बार मैंने ये ड्रेस पहनी, मुझे ये नहीं लगा कि इसको लेकर इतना आक्रोश पैदा होगा लेकिन मैं अपने समाज के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध हूं।"
विज्ञापन
5 of 5
Rania Youssef
पिछले साल, मिस्र की एक अदालत ने सिंगर शाइमा अहमद को- केला खाते हुए अंडरवियर वाले एक म्यूजिक वीडियो-के चलते दो साल की सजा सुनाई थी, जिसे बाद में एक साल कर दिया गया। इसके बाद जनवरी में एक और सिंगर लैला आमेर को भड़काऊ म्यूजिकल डांस के चलते मुकदमा दर्ज किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।