फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियां शुरू होते ही इस बार परदे पर बहेगा गर्म लहू, खूंखार वीडियो गेम पर बनी फिल्म मॉन्स्टर हंटर

Sun, 01 Mar 2020 02:12 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 01 Mar 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
first posters video game based film Monster Hunter have been released
मॉन्स्टर हंट - फोटो : ट्विटर

वीडियो गेम्स की दुनिया में मॉन्स्टर हंटर फ्रेंचाइजी का नाम सबसे प्रतिष्ठित वीडियो गेम में लिया जाता है। 16 साल से बच्चों का मनोरंजन करती आ रही इस फ्रेंचाइजी पर अब फिल्म बनने जा रही होने जा रहा है। मोर्टल कॉम्बैट, इवेंट होराइजन और रेसिडेंट इविल सीरीज की फिल्मों का निर्देशन कर चुके निर्देशक पॉल डब्ल्यू एस एंडरसन अब वीडियो गेम पर आधारित 'मॉन्स्टर हंट' नामक फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, जिसमें टोनी जा और मिला जोवोविच मुख्य भूमिका निभाएंगे। ये फिल्म भारत में 4 सितंबर को रिलीज होने जा रही है।

first posters video game based film Monster Hunter have been released
मॉन्स्टर हंट - फोटो : ट्विटर

हॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री मिला जोवोविच की पहचान रेजिडेंट इविल सीरीज में ऐलिस का मुख्य किरदार निभाने से बनी है। मॉन्स्टर हंटर में वह कैप्टन नेटली आर्टेमिस का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी, जो भयानक दैत्यों से अपने गांव और अपने क्षेत्र की रक्षा करती है। टोनी जा भी मिला जोवोविच की तरह दैत्यों का शिकार करने वाले शिकारी की भूमिका में नजर आएंगे, जिनके अंदर कई लड़ाकू खूबियां हैं।

first posters video game based film Monster Hunter have been released
मॉन्स्टर हंट - फोटो : ट्विटर

कहानी के अनुसार संयुक्त राष्ट्र की सेना की एक टुकड़ी दुर्भाग्य से किसी दूसरी दुनिया में चली जाती है, जहां उनका सामना भयानक राक्षसों से होता है। सेना की यह टुकड़ी दो हिस्सों में बंटकर एक साथ काम करती हैं, और उस जगह को भयानक दैत्यों से सुरक्षित करती हैं। साथ ही उन्हें पृथ्वी पर जाने से भी रोकती हैं। मिला जोवोविच और टोनी जा के साथ क्लिफोर्ड हैरिस जूनियर, रॉन पर्लमैन, डिएगो बोनेटा और मेगन गुड भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
first posters video game based film Monster Hunter have been released
मॉन्स्टर हंट - फोटो : ट्विटर

जोम्बियों (चलते फिरते मृत जीव) के प्रकोप से दुनिया को आजाद कराने का मिला जोवोविच के पास काफी अनुभव है, लेकिन टोनी जा इस लाइन में अभी नौसिखिए होंगे। टोनी ने 'टॉम-यम-गूंग' और 'ओंग बैक सीरीज' जैसी बेहतरीन एक्शन फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन किया है। वह विन डीजल और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'ट्रिपल एक्स-रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में भी काम कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed