सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Gal Gadot-Yaron: चट मंगनी पट ब्याह जैसी है गैल गैडोट और यरोन की कहानी, खुद को ढूंढने गए थे, एक-दूजे को पा लिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 28 Sep 2022 11:06 AM IST
सार

Gal Gadot-Yaron: योगा पार्टी में हुई थी गैल गैडोट की यरोन से मुलाकात, बेहद दिलचस्प है वंडर वुमन की प्रेम कहानी

विज्ञापन
Gal Gadot and Yaron Marriage Anniversary: Know About Their Love Story First Meeting in Yoga Party
गैल गैडोट और यरोन वर्सानो - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री गैल गैडोट आज अपनी शादी की 14वीं सालगिरह मना रही हैं। इजरायली एक्ट्रेस और मॉडल गैल गैडोट ने साल 2008 में बिजनेसमैन और रियल एस्टेट मुगल यरोन वर्सानो से शादी की थी। आइए आज हम आपको दोनों की पहली मुलाकात का किस्सा बताते हैं। गैल गैडोट की यरोन वर्सानो से पहली मुलाकात एक योगा पार्टी में हुई थी। एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने बताया था कि उनकी पहली मुलाकात आज से 14 साल पहले इसराइल में आयोजित की गई बहुत ही अजीब सी पार्टी में हुई। हम दोनों अपने एक दोस्त के कहने पर उस पार्टी में गए थे। 

Trending Videos
Gal Gadot and Yaron Marriage Anniversary: Know About Their Love Story First Meeting in Yoga Party
गैल गैडोट और यरोन वर्सानो - फोटो : सोशल मीडिया

गैल आगे कहती हैं, वह बहुत अजीब पार्टी थी। वहां सब योगा कर रहे थे। हेल्दी खाने के बारे में बात कर रहे थे। लोगों का कहना था कि हम इस तरह की पार्टी में खुद को पा सकते हैं, लेकिन हमारे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ। हमने वहां खुद को नहीं बल्कि एक दूसरे को पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gal Gadot and Yaron Marriage Anniversary: Know About Their Love Story First Meeting in Yoga Party
गैल गैडोट और यरोन वर्सानो - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस बताती हैं कि उस पार्टी में बातचीत के दौरान इस बात का पता चला कि मैं यरोन वर्सानो से दस साल छोटी हूं। लेकिन इस बात का हमारे रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा। हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और धीरे-धीरे मैं यरोन के प्यार में पड़ती चली गई। अभिनेत्री ने कहा कि वह इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थीं और शादी के लिए दो साल तक का इंतजार नहीं कर सकती थीं। इसलिए उन्होंने 2008 में शादी कर ली।

Gal Gadot and Yaron Marriage Anniversary: Know About Their Love Story First Meeting in Yoga Party
गैल गैडोट और यरोन वर्सानो - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि वर्सानो का बिजनेस जगत में काफी जाना पहचाना नाम है और उन्होंने तेल अवीव में वर्सानो नामक होटल का भी निर्माण किया है। यह उन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर बनाया था। हालांकि, डेली मेल के अनुसार, 2015 में, उन्होंने रूसी व्यवसायी और लंदन के चेल्सी फुटबॉल क्लब के मालिक रोमन अब्रामोविच को होटल बेच दिया। गौरतलब है कि गैल गैडोट और वर्सानो की दो बेटियां हैं। साल 2011 में गैडोट ने पहली बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम आल्मा रखा और फिर साल 2016 में वह फिर से प्रेग्नेंट हुईं। उन्होंने डेनिएला बेटी को जन्म दिया। वहीं, 2021 में गैल और वर्सानो ने तीसरे बच्चे का स्वागत किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed