{"_id":"5a0819174f1c1b8e698bae6d","slug":"gal-gadot-threatens-to-drop-wonder-woman-sequel-wants-brett-ratner-to-be-removed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यौन शोषण की जंग में कूदी 'वंडर वुमन', अगली फिल्म में काम करने के लिए रखी ये शर्त","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
यौन शोषण की जंग में कूदी 'वंडर वुमन', अगली फिल्म में काम करने के लिए रखी ये शर्त
Mon, 13 Nov 2017 08:05 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Mon, 13 Nov 2017 08:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड में बीते दिनों एक्ट्रेसेज ने अपने साथ हुए यौन शोषण के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई है। अब इस लड़ाई में उनके साथ 'वंडर वुमन' भी खड़ी हो गई है। डीसी की 'वंडर वुमन' सीरिज से शोहरत हासिल करने वाली गैल गडोट ने यौन शोषण के खिलाफ लड़ रही महिलाओं का साथ देने का फैसाल किया है।
2 of 5
गैल गडोट ने कहा है कि जब तक 'वंडर वुमन' के प्रोड्यूसर ब्रेट रैटनर को फिल्म से हटाया नहीं जाता वह फिल्म की अगली कड़ी में काम करने के लिए तैयार नहीं होंगी। बता दें कि 'वंडर वुमन' में गैल गडोट ने प्रिंसेस डायना का किरदार निभाया है।
3 of 5
गैल गडोट जल्द ही डीसी की अगली फिल्म 'जस्टिस लीग' में बतौर 'वंडर वुमन' ही नजर आएंगी। हालांकि उन्होंने 'वंडर वुमन' की अगली कड़ी में काम करने को लेकर बड़ी शर्त रख दी है। इससे पहले वह 'बैटमैन vs सुपरमैन' में भी नजर आ चुकी हैं।
एक सूत्र ने बताया, 'ब्रेट ने 'वंडर वुमन' की सफलता से बहुत पैसे कमाए हैं। अब गैल गडोट कह रही हैं कि वह फिल्म के सीक्वल में काम नहीं करेंगी, जब तक वार्नर ब्रॉस, ब्रेट को इस फिल्म से बाहर नहीं कर देते।'
विज्ञापन
5 of 5
सूत्र ने बाताय 'गैल गडोट अपने सिद्धांतों पर खड़ी हैं। वह जानती हैं कि ब्रेट रैटनर जैसे लोगों को हैंडल करने का एक ही तरीका है, पैसे पर चोट करना। वार्नर ब्रॉस को इस मुद्दे को हल करना ही होगा। वह एक महिला के जीवन पर केंद्रीत फिल्म में ऐसे आदमी का पैसा नहीं लगाएंगे जिस पर यौन शोषण का आरोप हो।'
पढ़ें: 'फिफ्टी शेड्स फ्रीड' का ट्रेलर आउट, पहले से भी ज्यादा बोल्ड हैं फिल्म के सीन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।