फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताबड़तोड़ एक्शन और रोमांच से भरा है Game of Thrones का ट्रेलर, इस दिन ऑन एयर होने जा रहा शो

Wed, 06 Mar 2019 09:57 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 06 Mar 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
Game Of Thrones Season 8 First trailer out watch here
Game Of Thrones

टीवी चैनल एचबीओ के मशहूर ड्रामा सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' हमेशा से चर्चा में रही है। अब तक इस सीरीज के 7 सीजन प्रसारित हो चुके हैं। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के सभी सीजन दर्शकों ने काफी पसंद किए हैं। अब गेम ऑफ थ्रॉन्स के आखिरी सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फैंस को इसका काफी लंबे समय से इंतजार था।

Game Of Thrones Season 8 First trailer out watch here
Game Of Thrones

ट्रेलर की शुरुआत में आर्य स्टार्क परेशान होकर किसी से बात करते नजर आती हैं। स्टार्क के विंटरफेल में ड्रैगन पहुंच चुके हैं। व्हाइट वॉकर्स से लड़ाई इस बार जबरदस्त होने वाली है। ट्रेलर में स्टार्क सिस्टर, जॉन स्नो, जेमी लैनिस्टर और डेनेरिस टारगेरियन के ड्रैगन्स को लड़ाई के लिए तैयार होते देखा जा सकता है।

Game Of Thrones Season 8 First trailer out watch here
Game Of Thrones

इससे पहले इस शो से जुड़ी 16 तस्वीरों को रिलीज किया गया था। इन तस्वीरों को मैगजीन एटंरटेनमेंट वीकली ने रिलीज किया था। मैगजीन ने शो की खास तस्वीरों के साथ-साथ फैंस को आठवें सीजन के अंदर की कई बातें भी बताई थीं। डायरेक्टर डेविड नटर ने शो को लेकर कहा कि फैंस को इससे निराशा नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Game Of Thrones Season 8 First trailer out watch here
Game Of Thrones

'गेम ऑफ थ्रोन्स' का आठवां और आखिरी सीजन 14 अप्रैल को दुनिया के सामने होगा। सीरीज के सीजन 8 में 6 एपिसोड होंगे। सीजन 8 को मिगुएल सापोचनिक, डेविड नटर और डी.बी. वैसिस जैसे शानदार डायरेक्टर्स ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि दुनिया भर में 'गेम ऑफ थ्रोन्स' किसी भी दूसरी सीरीज से ज्यादा लोकप्रिय है।

विज्ञापन
Game Of Thrones Season 8 First trailer out watch here
Game Of Thrones
आपको बता दें कि 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के सभी सीजन न केवल सुपरहिट रहे बल्कि ड्रामा सीरीज के मामले में भी इसने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। इसलिए प्राइम टाइम एमी पुरस्कार 2018 में इसको उत्कृष्ट ड्रामा सीरीज से सम्मानित किया गया था। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' ने एमी पुरस्कार 2018 में मेकअप, पोशाक, संगीत और एक्शन दृश्य से जुड़े कुल मिलाकर 6 पुरस्कार अपने नाम किए थे। 

यहां देखें 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का ट्रेलर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed