फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधी रात मसाज करवाने गया था ये एक्टर, 17 साल बाद हुआ संगीन खुलासा

Fri, 17 Nov 2017 03:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता Updated Fri, 17 Nov 2017 03:18 PM IST
विज्ञापन
Hollywood actor John Travolta Accused Of Sexual Harrasment Of Two Masseurs
John Travolta

हार्वे वीनस्टीन और ब्रेट रैटनर के बाद अब एक और हॉलीवुड की मशहूर शख्सियत पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। फिल्म 'फेस ऑफ' और 'ब्रोकेन ऐरो' फेम एक्टर जॉन ट्रवोल्टा पर मसाज करने वाले दो-दो पुरुषों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। गौरतलब है कि यह मामला 17 साल पुराना है।

Hollywood actor John Travolta Accused Of Sexual Harrasment Of Two Masseurs
John Travolta

वेबसाइट 'ऑनलाइन रडार' ने साल 2000 में दर्ज हुए एक पुलिस कंप्लेन की कॉपी छापी है जिसमें 21 साल के एक मसूर (मसाज करने वाला) ने एक्टर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कैलिफॉर्निया के पाम स्प्रिंग शेरिफ डिपार्टमेंट में दर्ज रिपोर्ट में पीड़ित ने कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं।

Hollywood actor John Travolta Accused Of Sexual Harrasment Of Two Masseurs
John Travolta

पीड़ित ने बताया कि 15 फरवरी, 2000 को कैलिफोर्निया स्थित होटल में आधी रात 1:30 बजे एक्टर ने उसे स्पा एरिया में डीप मसाज के लिए बुलाया। इस दौरान न सिर्फ एक्टर ने अश्लील इशारे किये बल्कि उसे छूने की भी कोशिश की। पुलिस अधिकारी जब इस संबंध में एक्टर से पूछताछ करने होटल पहुंचे, तब तक वे वहां से ज चुके थे। कुछ दिनों बाद मामले की जांच बंद कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hollywood actor John Travolta Accused Of Sexual Harrasment Of Two Masseurs
John Travolta

दूसरा मामला साल 2012 का है। एक्टर पर आरोप लगा कि बेवरली हिल्स के एक होटल में भी उन्होंने मसाज करने आए पुरुष कर्मचारी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। इन आरोपों को खारिज करते हुए एक्टर के प्रवक्ता ने दलील दी कि आरोपी ने फेमस होने के लिए काल्पनिक कहानी गढ़ी है। गौरतलब है कि इन नए खुलासों के बाद एक बार फिर जॉन ट्रवोल्टा के समलैंगिक होने की चर्चा हो रही है। जॉन ट्रवोल्टा शादीशुदा हैं और मशहूर अमेरिकी एक्ट्रेस केली प्रिस्टन उनकी पत्नी हैं। ट्रवोल्टा के तीन बच्चे हैं। 


पढ़ें: यौन शोषण की जंग में कूदी 'वंडर वुमन', अगली फिल्म में काम करने के लिए रखी ये शर्त
पढ़ें: अब 80 साल के इस दिग्गज एक्टर पर लगा पुरुष मॉडल के यौन शोषण का आरोप
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed