फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jeremy Renner: तो इस वजह से राजस्थान आए हैं 'हॉक आई', बॉलीवुड के इस सितारे के साथ करने जा रहे हैं सीरीज

Wed, 18 May 2022 05:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 18 May 2022 05:31 PM IST
विज्ञापन
Jeremy Renner aka Hawk Eye has come to Rajasthan because of this reason, going to do a series with anil kapoor
हॉकआई - फोटो : इंस्टाग्राम

हॉलीवुड एक्टर जेरेमी रेनर और अनिल कपूर एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों अभिनेताओं को मंगलवार को राजस्थान के अलवर में शूट करते देखा गया। जेरेमी इस समय भारत में हैं और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट रेनर्वेशंस की शूटिंग कर रहे हैं। यह रियलिटी सीरीज डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। माना जा रहा है कि इस सीरीज में अनिल कपूर भी नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों एक साथ 11 साल पहले आई फिल्म मिशन इम्पॉसिबल- घोस्ट प्रोटोकॉल में नजर आ चुके हैं।

Jeremy Renner aka Hawk Eye has come to Rajasthan because of this reason, going to do a series with anil kapoor
जेरेमी रेनर - फोटो : सोशल मीडिया
कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुके हैं जेरेमी

जेरेमी अब तक कई हॉलीवुड की फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्हें मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में क्लिंट बार्टन उर्फ हॉकआई की भूमिका निभाने के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। वह डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई वेब सीरीज हॉकआई में भी दिखे थे। बता दें कि हाल ही में अभिनेता ने अलवर में बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते हुए अपनी एक तस्वीर और एक वीडियो भी साझा किया था। वहीं, सोशल मीडिया पर बुधवार को कई फैंस ने जेरेमी की तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जिसमें अनिल कपूर भी नजर आ रहे हैं। फोटो में अनिल कपूर और जेरेमी लोगों से घिरे नजर आ रहे हैं। साथ ही फोटो में कई स्कूली बच्चों को बैकग्राउंड में देखा जा सकता है।

Jeremy Renner aka Hawk Eye has come to Rajasthan because of this reason, going to do a series with anil kapoor
हॉकआई - फोटो : इंस्टाग्राम

दूसरी फोटोज में जेरेमी को बाहर शूटिंग करते और प्रशंसकों को उनकी तस्वीरें क्लिक करते हुए देखा जा सकता है। अलवर के एक फैन की ओर से पोस्ट की गई फोटो में एक क्रू मेंबर अनिल कपूर को राजस्थान की गर्मी से बचाने के पंखा करते दिख रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन के मुताबिक, इस सीरीज की शूटिंग अलवर के धोलागढ़ी देवी मंदिर में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jeremy Renner aka Hawk Eye has come to Rajasthan because of this reason, going to do a series with anil kapoor
जेरेमी रेनर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि मार्वल की एवेंजर्स सीरीज की वजह से जेरेमी पूरे भारत में काफी फेमस हैं। एवेंजर्स में उनके किरदार हॉकआई को भारतीय दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था। इस फिल्म के बाद आई वेब सीरीज हॉकआई को भारत समेत दुनियाभर में खूब वाहवाही मिली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed