फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jeremy Renner: ‘अवेंजर्स’ में ‘हॉकआई’ बन दुनियाभर में छाए जेरेमी रेनर, इन सुपरहिट फिल्मों में भी आए हैं नजर

Sat, 07 Jan 2023 06:10 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 07 Jan 2023 06:10 AM IST
विज्ञापन
Jeremy Renner Birthday Know More about Avengers HawkEye Career
जेरेमी रेनर - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जेरेमी रेनर अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करते हैं। उनकी गिनता उन चुनिंदा विदेशी सितारों में होती है जो अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। जेरेमी की भारत में भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। वह हर साल 7 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाते हैं। उनके बर्थडे पर आइए जानते हैं अभिनेता से जुड़ी खास बातें।


Pathaan: पठान विवाद और बायकॉट कल्चर पर अभय देओल ने दिया बड़ा बयान, बोले- यह अकल्पनीय नहीं है

Jeremy Renner Birthday Know More about Avengers HawkEye Career
जेरेमी रेनर - फोटो : सोशल मीडिया

जेरेमी का जन्म साल 1971 में अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुआ था। जेरेमी ने साल 1989 में मोडेस्टो के फ्रेड सी. बेयर हाई स्कूल से स्नातक किया। साल 2014 में उन्होंने कनाडाई मॉडल सोन्नी पाचिको से शादी की। दोनों की एक बेटी भी है। हालांकि शादी के कुछ ही महीनों के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। जेरेमी ने अपने करियर की शुरुआत 1995 की फिल्म 'नेशनल लैम्पून्स सीनियर ट्रिप' से की। इस फिल्म के बाद वह कुछ टीवी शोज में गेस्ट की भूमिका में दिखाई दिए। 
BAFTAs Longlists: बाफ्टा 2023 की रेस से बाहर हुई आलिया की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, RRR अभी भी लिस्ट में शामिल

Jeremy Renner Birthday Know More about Avengers HawkEye Career
जेरेमी रेनर - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि उन्हें असली पहचान साल 2002 में आई फिल्म डेहमर से मिली। इस फिल्म में उन्होंने जेफरी डेहमर नाम के एक सीरियल किलर का रोल निभाया था। बाद में, उन्होंने स्वाट और 28 वीक्स लेटर जैसी फिल्मों में काम किया। फिल्म हर्ट लॉकर में शानदार अभिनय के लिए उन्हें पहली बार ऑस्कर अवॉर्ड के लिए बेस्ट एक्टर की श्रेणी में नॉमिनेट किया गया। साल 2011 में पहली बार फिल्म थॉर में हॉक आई के रूप में उनकी झलक दिखाई दी। इसके बाद वह फिल्म द अवेंजर्स में नजर आए। 
Asian Film Awards: एशियन फिल्म अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन में साउथ ने मारी बाजी, इन दो फिल्मों के बीच होगी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
Jeremy Renner Birthday Know More about Avengers HawkEye Career
जेरेमी रेनर - फोटो : सोशल मीडिया

द अवेंजर्स ने उन्हें भारत सहित दुनियाभर में खास पहचान दिलाई। फिल्म में उनके किरदार को बहुत  पसंद किया गया। बाद में वह अवेंजर्स एज ऑफ अल्ट्रॉन, मिशन  इंपॉसिबल, कैप्टन अमेरिका सिविल वॉर, अरायवल, अवेंजर्स इंफिनिटी वॉर और अवेंजर्स एंड गेम जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में नजर आए। साल 2021 में वह डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज हॉक आई में दिखे थे। इस शो को लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।
Urfi Javed: नहीं थम रहा उर्फी जावेद के कपड़ों को लेकर विवाद, अब महिला आयोग ने चित्रा वाघ को भेजा नोटिस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed