{"_id":"5e38fc4e8ebc3e4b17266c90","slug":"jojo-rabbit-2020-film-premiere-postponed-in-china-due-to-corona-virus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस के चलते चीन में टला 'जोजो रैबिट' का प्रीमियर, मनोरंजन जगत पड़ा पूरी तरह से ठप","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
कोरोना वायरस के चलते चीन में टला 'जोजो रैबिट' का प्रीमियर, मनोरंजन जगत पड़ा पूरी तरह से ठप
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Tue, 04 Feb 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Jojo Rabbit film
- फोटो : Mumbai, Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूरा चीन इस वक्त जानलेवा कोरोना वायरस के आगोश में है। वहां की व्यवस्था इस महामारी को रोकने के लिए हर भरसक प्रयास कर रही है। इस संक्रमण से खुद का बचाव करने के लिए लोग भी काफी सर्तकता बरत रहे हैं। वे कम से कम ही घरों के बाहर जा रहे हैं। इसका असर वहां के मनोरंजन जगत पर भी पड़ रहा है। हॉलीवुड फिल्म 'जोजो रैबिट' का प्रीमियर भी फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। यह कदम इस संक्रमण को रोकने के लिए उठाया गया है।
2 of 4
Jojo Rabbit
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
गौरतलब है कि 'जोजो रैबिट' 2019 की अमेरिकन कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। यह क्रिस्टीन लेयन्स की किताब कैजिंग स्काईज पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन और लेखन वेटिटी द्वारा किया गया है। यह फिल्म ऑस्कर 2020 की कई श्रेणियों में नामांकित की गई है।
3 of 4
Jojo Rabbit
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
इस समय चीन में सिनेमा पूरी तरह से ठप पड़ चुका है। फिल्मों से लेकर टीवी प्रोडक्शन अनिश्चित काल के लिए रोक दिए गए हैं। देश के अधिकांश हिस्सों में चीनी नव वर्ष की छुट्टी 10 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। चीनी निवासी अधिकांश अपने घरों में बंद रहते हैं और बहुत जरूरत के समान के लिए ही बाहर निकलते हैं। जिसके चलते सभी तरह का व्यापार भी बंद पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Jojo Rabbit
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
ऑस्कर पुरस्कारों की दावेदारों में एक 'जोजो रैबिट' की 12 फरवरी की रिलीज तारीख फिलहाल के लिए स्थगित कर दी गई है। इसके साथ ही फरवरी और मार्च महीने में संपन्न होने वाले सभी लाइव म्यूजिक शो स्थगित कर दिए गए हैं। कई विदेशी म्यूजिक समूह जो इस दौरान चीन की यात्रा पर आने वाले थे उन्होंने भी फिलहाल अपने कार्यक्रमों को टालना ही उचित समझा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।