सब्सक्राइब करें

LightYear: एनिमेशन की दुनिया में उतरे हॉलीवुड के नामचीन सितारे, आवाज से 'लाइटईयर' के किरदारों में फूंकी जान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 15 Jun 2022 03:02 PM IST
विज्ञापन
LightYear: know which Hollywood Star from chris Evans to James Brolin  Dubbed the characters of Movie News in Hindi
लाइटईयर - फोटो : social media

लाइट... कैमरा और एक्शन... ये तीन शब्द तय कर देते हैं कि बात किसी फिल्म की हो रही है। और इसके बाद ही कहानी... कलाकार और उनकी कलाकारी की चर्चा शुरू होती है। कुछ ऐसा ही हाल 'टॉय स्टोरी' फ्रेंचाइजी की नई फिल्म 'लाइटईयर' का भी है। दरअसल, कहानी, एनिमेशन और पिक्चराइजेशन के साथ-साथ साई-फाई एक्शन-एडवेंचर को लेकर यह फिल्म काफी सुर्खियों में है। कहानी का पूरा फोकस बज और उसकी अंतरिक्ष यात्रा पर है। इस फिल्म में पुराने किरदारों के साथ कुछ नए चेहरों को भी दिखाया जाएगा, जिन्हें हॉलीवुड के नामचीन कलाकारों ने आवाज दी है। इस रिपोर्ट में हम उन कलाकारों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने फिल्म के किरदारों में अपनी आवाज से जान फूंक दी। 

Trending Videos
LightYear: know which Hollywood Star from chris Evans to James Brolin  Dubbed the characters of Movie News in Hindi
क्रिस इवांस - फोटो : social media

बज लाइटईयर (क्रिस इवांस)
फिल्म का मुख्य किरदार बज हमेशा की तरह एक्शन मोड में दिखने वाला है। बज के इस और धमाकेदार एक्शन अवतार के लिए निर्देशक आंगस मक्लेन को एक धमाकेदार आवाज की जरूरत थी। उन्होंने फिल्म के लीड किरदार को आवाज देने के लिए बहुत रिसर्च की, जो उन्हें हॉलीवुड के एक्शन हीरो क्रिस इवांस तक ले गई। मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फिल्मों में कैप्टन अमेरिका का किरदार निभाने वाले क्रिस इवांस अब बज लाइटईयर बनकर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
LightYear: know which Hollywood Star from chris Evans to James Brolin  Dubbed the characters of Movie News in Hindi
केके पाल्मर - फोटो : social media

इजी हॉवथ्रोन (केके पाल्मर)
बज की बेस्ट फ्रेंड अलीशा की पोती इजी हॉवथ्रोन फिल्म में रोबोट्स की आर्मी से लड़ती नजर आएंगी। इजी हॉवथ्रोन के दमदार किरदार को केके पाल्मर ने अपनी आवाज से नवाजा है। केके पाल्मर अपने करियर में कई बेहतरीन किरदार निभा चुकी हैं।
 

LightYear: know which Hollywood Star from chris Evans to James Brolin  Dubbed the characters of Movie News in Hindi
पीटर सोहन - फोटो : social media

सॉक्स (पीटर सोहन)
सॉक्स एक रोबोट कैट है, जो बज की सबसे अच्छी दोस्त है। वह बज के साथ अंतरिक्ष यात्रा में जाती तो है, लेकिन बाद में उसे काफी पछतावा होता है कि वह अपनी जान जोखिम में डालकर यहां क्यों आई। 'सॉक्स' को आवाज मशहूर एनिमेटर और निर्देशक पीटर सोहन ने दी है, जो पिक्सार के साथ साल 2000 से जुड़े हुए हैं। साल 2015 में उन्होंने एनिमेशन फिल्म 'द गुड डायनासोर' से निर्देशक के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। अब वह पिक्सार की अगली एनिमेटिड फिल्म 'एलिमेंटल' का निर्देशन करते हुए नजर आएंगे। 
 

विज्ञापन
LightYear: know which Hollywood Star from chris Evans to James Brolin  Dubbed the characters of Movie News in Hindi
जेम्स ब्रोलिन - फोटो : social media

एम्परर जर्ग (जेम्स ब्रोलिन)
'एम्परर जर्ग' 'टॉय स्टोरी' की अब तक की कहानी में बज का सबसे बड़ा दुश्मन रहा है। इस फिल्म में उसका भयानक रूप सामने आएगा, जिसमें वह रोबोट्स की टीम के साथ बज और उसके साथियों को अंतरिक्ष में जाने से रोकता है। बज के इस दुश्मन और फिल्म के विलेन को जेम्स ब्रोलिन के आवाज दी है। जेम्स ब्रोलिन अमेरिकन अभिनेता हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed