फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yeh Diwali Eternals Waali: दिवाली पर रिलीज होगी ‘इटर्नल्स’, अक्षय, शाहिद की फिल्मों को हॉलीवुड की चुनौती

Mon, 06 Sep 2021 12:19 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 06 Sep 2021 12:19 PM IST
विज्ञापन
MARVEL STUDIOS SUPERHERO EPIC ETERNALS TO RELEASE ON DIWALI IN INDIA CLASH WITH PRITHVIRAJ & JERSEY
शाहिद कपूर, जेनिफर लोपेज, अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोरोना की दूसरी लहर के बाद शुरू हुई फिल्मों की रिलीज में अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेलबॉटम’ को मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स के नए सुपरहीरो शांग ची ने बॉक्स ऑफिस पर पीट दिया है। अब दिवाली पर रिलीज होने जा रही अक्षय कुमार की एक और फिल्म ‘पृथ्वीराज’ पर भी मुकाबले के बादल मंडराने लगे हैं। इस दिन अक्षय का मुकाबला फिल्म ‘कबीर सिंह’ से फॉर्म लौटे अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ से तो होना ही है, सोमवार को मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स के नए किरदारों की पहली फिल्म ‘इटर्नल्स’ के भी भारत में इसी दिन रिलीज होने की बात पक्की होने से मामला त्रिकोणीय हो चुका है। फिल्म ‘इटर्नल्स’ एमसीयू के चौथे फेज की सबसे अहम कड़ी मानी जा रही है और इसकी कड़ियां एवेंजर्स सीरीज के सबसे बड़े विलेन थानोस से भी जुड़ती हैं।

MARVEL STUDIOS SUPERHERO EPIC ETERNALS TO RELEASE ON DIWALI IN INDIA CLASH WITH PRITHVIRAJ & JERSEY
इटर्नल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोमवार को मार्वेल स्टूडियोज ने एलान किया कि उनकी अनोखी सुपरहीरो गाथा फिल्म ‘इटर्नल्स’ भारतीय सिनेमाघरोम में भी दिवाली पर रिलीज होगी। चौथे फेज की इस तीसरी फिल्म को भारत में अंग्रेजी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलायलम और हिंदी में बड़े पैमाने पर रिलीज करने की तैयारियां डिज्नी इंडिया के मुंबई दफ्तर में शुरू हो चुकी हैं। डिज्नी इंडिया ने हाल ही मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स में शामिल हुए पहले एशियन सुपरहीरो की फिल्म ‘शांग ची एंड द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्स’ भारत में रिलीज की है और फिल्म ने पहले ही दिन से दर्शकों में हलचल मचा दी। कोरोना की दूसरी लहर के बाद रिलीज हुई फिल्मों में इसका कलेक्शन सबसे ज्यादा बताया जा रहा है।

MARVEL STUDIOS SUPERHERO EPIC ETERNALS TO RELEASE ON DIWALI IN INDIA CLASH WITH PRITHVIRAJ & JERSEY
इटर्नल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘ये दिवाली इटर्नल्स वाली’ टैग लाइन के साथ डिज्नी इंडिया ने फिल्म ‘इटर्नल्स’ की सिनेमाघरों में रिलीज डेट भारत में भी 5 नवंबर 2021 रखने का सोमवार को एलान किया तो पूरे फिल्म जगत में हलचल मच गई है। ऑस्कर विजेता निर्देशक क्लोए झाओ की ये फिल्म इंसानी और आसमानी करामातों से सजी बताई जाती है। एमसीयू की फिल्मों में एवेंजर्स सीरीज का विलेन थानोस एक परग्रहीय प्राणी है। वह एक हाइब्रिड है और दो ऐसी शक्तियों से जन्मा है जो परस्पर एक दूसरे की विरोधी हैं। थानोस को जन्म देने वाली इन शक्तियों के नाम हैं, इटर्नल्स और डेविएंट्स। डेविएंट्स का जन्म कैसे हुआ और कैसे वे इटर्नल्स के दुश्मन बने, इसका खुलासा भी फिल्म ‘इटर्नल्स’ में होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
MARVEL STUDIOS SUPERHERO EPIC ETERNALS TO RELEASE ON DIWALI IN INDIA CLASH WITH PRITHVIRAJ & JERSEY
इटर्नल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रिचर्ड मैडेन, जेमा चैन, कुमैल ननजियानी, लॉरेन रिडलॉफ, ब्रायन टायरी, सलमा हायक, डॉन ली, बैरी केओघन और एंजेलीना जोली जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘इटर्नल्स’ को लेकर हलचल इसके ट्रेलर की रिलीज से दिखने लगी थी। फिल्म की निर्देशक ऑस्कर विजेता क्लोए झाओ कहती हैं, ‘एमसीयू की ये कहानी ऐसे समय पर आई है जब लोगों को एमसीयू से ऐसे ही किसी सिनेमा की उम्मीद थी।’ इसका ट्रेलर बताता है कि इटर्नल्स को धरती पर भेजने वाली महाशक्तियों ने उन्हें खास निर्देश के साथ भेजा था।

विज्ञापन
MARVEL STUDIOS SUPERHERO EPIC ETERNALS TO RELEASE ON DIWALI IN INDIA CLASH WITH PRITHVIRAJ & JERSEY
शाहिद कपूर, अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘इटर्नल्स’ की भारत में रिलीज डेट तय हो जाने से सबसे ज्यादा खलबली फिल्म वितरकों और प्रदर्शकों के बीच मची है। अभी तक फिल्म ‘इटर्नल्स’ की भारत के सिनेमाघरों में रिलीज को लेकर उहापोह चल रहा था और इसी के चलते अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ और शाहिद कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ के स्क्रीन्स बुकिंग की रफ्तार धीमी चल रही थी। लेकिन, सोमवार से इसमें तेजी दिख रही है। ‘पृथ्वीराज’ यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी पहली ऐतिहासिक गाथा है और इससे पूर्व विश्व सुंदर मानुषी छिल्लर बड़े परदे पर डेब्यू कर रही हैं। वहीं, फिल्म ‘जर्सी’ से शाहिद कपूर की बॉक्स ऑफिस पर बढ़ी कीमत का भी असली लिटमस टेस्ट होने जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed