फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टॉम क्रूज, जिसे अमेरिकी सेना कर चुकी है हथियार के रूप में यूज, 'सीक्रेट मिशन' का रह चुके हैं हिस्सा

Wed, 25 Jul 2018 07:54 PM IST
हर्षिता, अमर उजाला
हर्षिता, अमर उजाला Updated Wed, 25 Jul 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
Mission Impossible Fallout Star Tom Cruise Film Top Gun Was criticized As Being US Navy Commercial
Top Gun

'मिशन इंपॉसिबल' फिल्म सीरीज की कल्पना टॉम क्रूज के बिना संभव नहीं है। फिल्म के छठे हिस्से यानि 'मिशन इंपॉसिबल फॉलआउट' में तो उन्होंने ऐसे रोंगटे खड़े कर देने वाले स्टंट्स किए हैं जो उन्होंने पहले कभी नहीं किए। फिल्म के एक सीक्वेंस में वह खुद हेलीकॉप्टर उड़ाते और उसमें सवार होकर स्टंट करते भी दिखेंगे। 



मगर जिस फिल्म ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया, जिस फिल्म से उनकी 'एक्शन स्टार' वाली छवि बनी, उस फिल्म को साइन करते वक्त वह मोटरसाइकिल तक चलाना नहीं जानते थे। फिल्म का नाम है 'टॉप गन'। करीब 32 साल पहले आई इस फिल्म ने रिलीज होते ही इतिहास रच दिया था। ना सिर्फ कमाई के मामले में बल्कि अमेरिकी फौज के एक 'सीक्रेट मिशन' को भी फिल्म ने पूरा किया था। 

Mission Impossible Fallout Star Tom Cruise Film Top Gun Was criticized As Being US Navy Commercial
Top Gun
अमेरिकी सेना और फिल्म मेकर्स के बीच हुई 'डील'
फिल्म 'टॉप गन' 1983 में कैलिफोर्निया की एक पत्रिका में इसी नाम से छपे एक लेख पर आधारित है। यह लेख अमेरिकी नौसेना के ट्रेनिंग प्रोग्राम 'स्ट्राइक फाइटर टैक्टिस इंस्ट्रक्टर प्रोग्राम' (SFTI) के बारे में था। एसएफटीआई को टॉप गन भी कहा जाता है। इस कार्यक्रम के तहत नौसेना से जुड़े पायलट्स को फाइटर जेट उड़ाने की ट्रेनिंग दी जाती है। 

कहा जाता है कि युवाओं के बीच नौसेना से जुड़ने, फाइटर प्लेन उड़ाने को लेकर क्रेज पैदा करने के मकसद से ही अमेरिकी सरकार और फिल्म के निर्माताओं के बीच एक 'डील' हुई थी। इस बात का दावा फिल्म की तमाम समीक्षाओं में भी किया गया। 
Mission Impossible Fallout Star Tom Cruise Film Top Gun Was criticized As Being US Navy Commercial
Top Gun

ऐसे पूरा हुआ सेना का मिशन

फिल्म में टॉम क्रूज ने नेवल फाइटर पीट मेवरिक मिशेल का किरदार निभाया था। फिल्म में वह फाइटर जेट एफ-14 ए टॉमकैट उड़ाते देखे जा सकते हैं। हवा में जेट से किए गए उनके हैरतअंगेज करतब देख उस वक्त युवा इतने प्रभावित हुए, उनके अंदर देश प्रेम का जज्बा ऐसा जगा कि देखते ही देखते अमेरिकी सेना में सैनिकों की तादाद सालभर में 20,000 ज्यादा बढ़ गई। इनमें से सबसे ज्यादा भर्तियां, करीब 16,000 नौसेना में हुईं। इस बात की जानकारी अमेरिकी नौसेना की पत्रिका 'प्रोसीडिंग्स' में दी गई थी। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mission Impossible Fallout Star Tom Cruise Film Top Gun Was criticized As Being US Navy Commercial
Tom Cruise
सिनेमा हॉल के बाहर लगे सेना के काउंटर
उस वक्त टॉम क्रूज की फिल्म 'टॉप गन' देखकर लोगों के बीच सेना में भर्ती होने की ऐसी सनक जगी कि उनकी भर्ती के लिए सिनेमा हॉल के बाहर काउंटर तक खोले गए। टाइम पत्रिका की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'टॉप गन' की सफलता को भुनाने के लिए नौसेना ने बड़े सिनेमाघरों में रिक्रूटमेंट बूथ तक स्थापित कर दिए। उस साल सेना के पास सबसे ज्यादा आवेदन आए। एक रिपोर्ट के मुताबिक उस दौरान नेवल एविएटर्स की तादाद में करीब 500 फीसदी का इजाफा हुआ था। 

इस लिहाज से टॉम क्रूज ने अमेरिकी सेना की ताकत 500 फीसदी तक बढ़ाने में अहम योगदान दिया!
विज्ञापन
Mission Impossible Fallout Star Tom Cruise Film Top Gun Was criticized As Being US Navy Commercial
Tom Cruise
अमेरिकी सेना को निर्माताओं ने दिए करोड़ों रुपये के चेक 
फिल्म 'टॉप गन' में असली फाइटर जेट का इस्तेमाल किया गया था। नैसेना के एयर स्टेशन, असली एयरक्राफ्ट कैरियर, प्लेन और असली पायलट्स का इस्तेमाल किया गया था। इन सबके बदले फिल्म के निर्माताओं ने सेना को 1.8 मिलियन डॉलर चुकाए। औसतन हर घंटे के हिसाब से मेकर्स ने करीब पांच लाख रुपये दिए।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed