{"_id":"6748b3154c906149530e44a5","slug":"moana-2-box-office-friends-cheered-at-the-ticket-window-made-this-record-on-the-very-first-day-of-release-2024-11-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Moana 2 Box Office: टिकट खिड़की पर मोआना का साथियों संग ची हू जयकारा, रिलीज के पहले ही दिन बना डाला ये रिकॉर्ड","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Moana 2 Box Office: टिकट खिड़की पर मोआना का साथियों संग ची हू जयकारा, रिलीज के पहले ही दिन बना डाला ये रिकॉर्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:46 PM IST
सार
मोआना 2, यूनिवर्स की विकेड और पैरामाउंट की ग्लैडिएटर II फिल्मों ने हफ्ते भर की कमाई को लेकर कुछ आंकड़े अनुमान के तौर पर सामने आए हैं। आइए आपको बताते हैं फिल्म की कमाई के बारे में..
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मोआना 2, यूनिवर्स की विकेड और पैरामाउंट की ग्लैडिएटर II फिल्मों ने मिलकर इस बुधवार बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। तीनों फिल्मों ने मिलकर 92.2 मिलियन की कमाई की है। डिज्नी और मार्वल स्टूडियो की डेडपूल और वूल्वरिन ने शुक्रवार, 26 जुलाई को 118.3 मिलियन की कमाई की।
2 of 5
मोआना 2
- फोटो : वीडियो ग्रैब
मोआना 2 की रिलीज के बाद मिली शानदार कलेक्शन
'मोआना 2' रिलीज के पहले दिन 57.5 मिलियन व्यूज के साथ आई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे अच्छा परफॉर्मेंस किया है। इनक्रेडिबल्स 2 ने 71.2 मिलियन और इनसाइड आउट 2 ने 63.5 मिलियन के बाद किसी एनिमेटेड मूवी के लिए यह तीसरा सबसे अच्छा ओपनिंग दिन है। मोआना 2 को सिनेमा स्कोर में ए-स्कोर मिला है, जो फ्रोजन 2 के समान ही है। डिज्नी+ पर डिज्नी की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म, ओरिजिनल मोआना को ए रेटिंग मिली है।
3 of 5
मोआना 2
- फोटो : वीडियो ग्रैब
200 करोड़ क्लब में शामिल होगी फिल्म
फिल्म 'मोआना 2' रविवार तक 200 मिलियन क्लब में शामिल होने वाली है। फिल्म मोआना 2 4200 थिएटर में रिलीज होने वाली है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बुधवार को 57.5 मिलियन कमाई की है। पांचवें दिन फिल्म 116 मिलियन का कलेक्शन करने वाली है। पूरे सप्ताह की बात करें तो 175 मिलियन का कलेक्शन करने वाली फिल्म मोआना 2 करने वाली हैं, इसका अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'विकेड'
- फोटो : सोशल मीडिया
विकेड की कमाई का ऐसा है अंदाजा
विकेड फिल्म ने 20.4 मिलियन की कमाई बुधवार को की। अपनी रिलीज के 3 दिनों में 63.3 मिलियन का कलेक्शन करने वाली है। फिल्म 5 दिनों में 97.1 मिलियन कमाई करने वाली है। फिल्म दूसरे हफ्ते में 242 मिलियन का कलेक्शन करने वाली है।
विज्ञापन
5 of 5
ग्लेडिएटर 2
- फोटो : एक्स
ग्लेडिएटर 2 की ऐसी है कमाई
ग्लेडिएटर 2 फिल्म ने 3,580 थिएटरों में रिलीज किया गया है। फिल्म ने बुधवार 6.6 मिलियन की कमाई की है। फिल्म 3 दिनों में 28 मिलियन की कमाई करने वाला है। वहीं, 5 दिनों में फिल्म की 40 मिलियन की कमाई का अंदाजा लगाया जा रहा है। दूसरे हफ्ते में फिल्म 107.2 मिलियन की कमाई करने वाली है, ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।