{"_id":"5b50302f4f1c1bc57a8b525b","slug":"mr-bean-aka-rowan-atkinson-property-net-worth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया की सबसे महंगी कार के मालिक हैं मिस्टर बीन, 63 की उम्र में भी राजा बनकर जीते हैं जिंदगी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
दुनिया की सबसे महंगी कार के मालिक हैं मिस्टर बीन, 63 की उम्र में भी राजा बनकर जीते हैं जिंदगी
Thu, 19 Jul 2018 12:02 PM IST
अपूर्वा राय
अपूर्वा राय
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
mr bean
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
90 के दशक में हर एक बच्चा 'मिस्टर बीन' का फैन हुआ करता था। अब अगर आप कहेंगे कि कौन 'मिस्टर बीन' तो थोड़ी ज्यादती होगी। लगभग 5 साल तक चले इस शो और मिस्टर बीन के लिए लोगों की दीवानगी सर चढ़कर बोलती थी। उस समय लोगों के बीच मिस्टर बीन शो बहुत पसंद किया जाता था बच्चों से लेकर बड़े भी इस शो के फैन थे। खैर मिस्टर बीन का असली नाम रोवन एटकिंसन है लेकिन दुनिया उन्हें आज भी मिस्टर बीन ही बुलाती है।
2 of 5
mr bean
फिलहाल कुछ दिनों से एक अफवाह सुनने को मिल रही है कि इस बेहतरीन एक्टर का निधन हो गया है। ऐसा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर फैली अफवाह में कहा जा रहा है तो आपको बता दें इस बात में जरा भी सच्चाई नहीं है। मिस्टर बीन बिल्कुल ठीक हैं। आज आपको मिस्टर बीन की रॉयल्टी को लेकर एक खास बात बताने जा रहे हैं।
3 of 5
mr bean
ये बात जानकर शायद आप इस बात का अंदाजा लगा पाएं कि मिस्टर बीन यानि कि एटकिंसन 8 हजार करोड़ रुपए की संपति के मालिक हैं। रोवन एटकिंसन का नाम ब्रिटेन के सबसे अमीरों में शुमार किया जाता है। उनका स्टारडम बड़े एक्टर्स से भी कहीं ज्यादा है। मिस्टर बीन का लंदन में एक आलीशान महल है। जिसकी कीमत करोड़ों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मैक्लारेन एफ1
इसके अलावा रोवन एटकिंसन के पास दुनिया की सबसे महंगी कारों में शुमार मैकलोरेन एफ1 भी है। 1990 के शुरुआती दौर की बात करें तो मैक्लारेन एफ1 की कीमत थी 5 लाख 40 हजार यूरो। वहीं अगर आप आज इस कार को ढूंढने या खरीदने निकलेंगे तो आपको इसके लिए तकरीबन 80 से 100 करोड़़ रुपए खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
5 of 5
mr bean
14 एपिसोड के बाद ‘मिस्टर बीन’ (शो) तो खत्म हो गया, लेकिन याद में रह गए रोवन एटकिंसन। टाइम बदला शो बदले और निए कैरेक्टर्स भी आए लेकिन मिस्टर बीन जैसा जलवा न कोई तब दिखा पाया न ही अब। बता दें मिस्टर बीन, रोवन एटकिंसन और रिचर्ड कर्टिस द्वारा निर्मित एक ब्रिटिश सिटकॉम था जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।