फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mufasa Box Office: भारत में सातवें पोजिशन पर मुफासा का जलवा बरकरार, 'अवतार' को पछाड़ने में अभी भी पीछे

Fri, 10 Jan 2025 12:24 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 10 Jan 2025 12:24 AM IST
सार

मुफासा लगातार तीन हफ्ते से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 126 करोड़ की कमाई कर ली है। आइए आपको बताते हैं फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

विज्ञापन
Mufasa Box Office 21st day collection of the film for three weeks know all earnings of Shahrukh khan film
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'मुफासा: द लायन किंग' ने अपनी रिलीज के तीन हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर पूरे कर लिए हैं। बैरी जेनकिंस की निर्देशित एनिमेटेड म्यूजिकल ड्रामा 2024 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। 'मुफासा' अब भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो गई है। इस फिल्म ने सफलता पाने के लिए हर बाधा को पार कर लिया है।


 
Mufasa Box Office 21st day collection of the film for three weeks know all earnings of Shahrukh khan film
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
21वें दिन की इतनी कमाई
'मुफासा: द लायन किंग' ने भारत में पहले दो हफ्तों में 106 करोड़ रुपये कमाए थे। मुफासा ने तीन हफ्तों में कुल 126.29 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने रिलीज के 21वें दिन 34 लाख रुपये की कमाई कर ली है। रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन स्टारर 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' भारत में 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म है। इस फिल्म को फैंस ने अपना बहुत प्यार दिया है। 
Mufasa Box Office 21st day collection of the film for three weeks know all earnings of Shahrukh khan film
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फैंस को भाई शाहरुख की आवाज
'मुफासा: द लायन किंग' फिल्म में फैंस को शाहरुख खान, अबराम खान और आर्यन खान की आवाज सुनने को मिली। फिल्म के साउथ वर्जन में फैंस ने महेश बाबू की आवाज सुना है। निर्देशक बैरी जेनकिंस की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर फैंस ने बहुत पसंद किया है।
 

Mufasa Box Office Collection Day 20: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ रही मुफासा, 20वें दिन की इतनी कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Mufasa Box Office 21st day collection of the film for three weeks know all earnings of Shahrukh khan film
फिल्म 'मुफासा द लायन किंग' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन फिल्मों को दी मुफासा ने मात
'बेबी जॉन' और 'पुष्पा 2' को कड़ी टक्कर देने के साथ-साथ, मुफासा ने 'सोनिक द हेजहोग 3' पर भी अपना दबदबा बनाया है। फिलहाल, रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन स्टारर 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' भारत में 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म है। इसने बॉक्स ऑफिस पर कुल 136.15 करोड़ की कमाई की है। मुफासा पहला स्थान हासिल करने की रेस में शामिल है। 

Mufasa The Lion King OTT Release: 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा का किया कारोबार, ओटीटी पर कब आएगी मुफासा?


विज्ञापन
Mufasa Box Office 21st day collection of the film for three weeks know all earnings of Shahrukh khan film
मुफासा द लायन किंग - फोटो : सोशल मीडिया
टॉप 5 लिस्ट में कितने नंबर पर है मुफासा
मुफासा द लायन किंग सातवें नंबर पर है। मुफासा ने अभी तक कुल मिलाकर 126 करोड़ 29 लाख रुपये का कारोबार किया है। वहीं पहले नंबर पर अभी तक फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर (2022) है, जिसने भारत में 378 करोड़ 22 लाख रुपये की कमाई की है। दूसरे नंबर पर अवेंजर्स एंडगेम (2019) है, जिसने कुल 373 करोड़ 22 लाख रुपये की कमाई की है। तीसरे नंबर पर अवेंजर्स इंफिनिटी वॉर (2018) है, जिसने कुल 227 करोड़ 43 लाख रुपये की कमाई की है। वहीं चौथे पर 2021 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर मैन द नो वे होम है, जिसने 218 करोड़ 41 लाख रुपये की कमाई की है और पांचवें नंबर पर 2016 की हॉलीवुड फिल्म द जंगल बुक है, जिसने कुल 188 करोड़ रुपये की कमाई की है।
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा का राज बरकरार, मुफासा का चल रहा जादू, बेबी जॉन का हुआ बंटाधार

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed