{"_id":"6776a1b2db683c8eda086672","slug":"mufasa-the-lion-king-box-office-collection-day-14-known-total-collection-day-wise-2025-01-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mufasa Box Office Collection Day 14: मुफासा की दहाड़ में दिखी कमी, जानिए 14वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Mufasa Box Office Collection Day 14: मुफासा की दहाड़ में दिखी कमी, जानिए 14वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Thu, 02 Jan 2025 07:58 PM IST
सार
कई भारतीय भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म ‘मुफासा द लॉयन किंग’ ने साबित कर दिया कि कंटेंट ही किंग है। इस फिल्म ने अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है। जानिए, 14वें दिन ‘मुफासा द लॉयन किंग’ ने सभी भाषाओं को मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'मुफासा: द लायन किंग'
- फोटो : इंस्टाग्राम-@disney
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कहानी, निर्देशन और फिल्मांकन शानदार हो तो दर्शक जरूर फिल्म को देखने के लिए थिएटर तक जरूर आते हैं। फिल्म ‘मुफासा द लॉयन किंग’ ने इस बात को साबित किया है। यह फिल्म भारत में कई भाषाओं में डब होकर रिलीज हुई। अब तक यह फिल्म 100 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन बटोर चुकी है। जानिए, ‘मुफासा द लॉयन किंग’ का 14वें दिन का कलेक्शन क्या रहा?
2 of 5
फिल्म 'मुफासा द लायन किंग' का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
14वें दिन का कलेक्शन कितना रहा
अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार ‘मुफासा द लॉयन किंग’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 121.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अगर इस फिल्म के 14वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो यह अब तक लगभग 2 करोड़ रुपये है। यह कलेक्शन 13वें दिन के बॉक्स ऑफिस से कुछ कम जरूर है लेकिन बुरा नहीं है। फिल्म ‘मुफासा द लॉयन किंग’ ने 13वें दिन 9.07 करोड़ रुपये की कमाई की है।
3 of 5
मुफासा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म को पीछे छोड़ा
‘मुफासा द लॉयन किंग’ 100 करोड़ क्लब का हिस्सा काफी पहले ही बन चुकी है। इस फिल्म ने ‘गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग: द न्यू एम्पायर’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। फिल्म ‘गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग: द न्यू एम्पायर’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 112.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अगर ‘मुफासा द लॉयन किंग’ की आने वाली दिनों में कमाई अच्छी होती रही तो यह फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म भी बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुफासा: द लॉयन किंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वीकएंड पर बेहतर हो सकती है कमाई
गुरुवार को जरूर ‘मुफासा द लॉयन किंग’ की कमाई की रफ्तार कम हुई है लेकिन वीकएंड पर यह स्थिति बदल सकती है। फिल्म को देखने के लिए बच्चे और उनके पैरेंट्स फिर से आ सकते हैं। इस फिल्म की असल ऑडियंस बच्चे ही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'मुफासा द लायन किंग'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अच्छी डबिंग का कलेक्शन पर असर
फिल्म ‘मुफासा द लॉयन किंग’ की कहानी दर्शकों को बांधकर रखती है, इसमें ऑडियंस की रुचि लगातार बनी रहती है। इसलिए इसका कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है। लेकिन फिल्म की डबिंग भी अच्छी है, इसलिए इस फिल्म का कलेक्शन लगातार अच्छा हाे रहा है। भारतीय भाषाओं में नामी कलाकारों ने फिल्म को डब किया है। जैसे हिंदी में शाहरुख खान, मुफासा की आवाज बने हैं, वहीं संजय मिश्रा और श्रेयस तलपदे ने टिमोन और पुंबा जैसे कैरेक्टर को फिल्म में आवाज दी है। वहीं दक्षिण भारतीय सुपर स्टार महेश बाबू ने भी तेलुगू वर्जन में अपनी आवाज मुफासा को दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।