फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mufasa The Lion King Collection Day 1: शाहरुख खान की आवाज का चला जादू, 7 करोड़ से भारत में मुफासा की शुरुआत

Fri, 20 Dec 2024 09:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 20 Dec 2024 09:36 PM IST
सार

फिल्म 'मुफासा-द लायन किंग' 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हिंदी में शाहरुख खान की आवाज के साथ यह फिल्म रिलीज हुई है। क्या रहा, फिल्म का पहले दिन का भारत में कलेक्शन जानिए।

विज्ञापन
Mufasa The Lion King Shah Rukh Khan Dubbing Latest Box Office Collection Earning Hindi
फिल्म 'मुफासा द लायन किंग' का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फोटो रियलिस्टिकली एनिमेटेड फिल्म 'मुफासा: द लायन किंग' कई भारतीय भाषाओं में रिलीज हुई है। इस फिल्म की अपनी अलग एक ऑडियंस है। हिंदी वर्जन में शाहरुख खान की आवाज से यह फिल्म भारतीय दर्शकों को थिएटर तक लाने में कामयाब रही है। पहले दिन फिल्म 'मुफासा: द लायन किंग' ने भारतीय भाषाओं में कुल मिलाकर अच्छा कलेक्शन किया है।

Mufasa The Lion King Shah Rukh Khan Dubbing Latest Box Office Collection Earning Hindi
फिल्म 'मुफासा द लायन किंग' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ने की है अच्छी शुरुआत 
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक अब तक फिल्म 'मुफासा: द लायन किंग' ने सभी भारतीय भाषाओं में लगभग 7.16 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह पहले दिन के हिसाब से अच्छा कलेक्शन माना जा सकता है। शनिवार और रविवार को इसमें अधिक बढ़ाेतरी देखी जा सकती है, इस दिन बच्चों के तौर पर अधिक ऑडियंस इस फिल्म को मिल सकती है। 

Mufasa The Lion King Review: अपनी ही कहानी में विलेन बन गया टाका, बुरा बनने को बार बार करता रहा मुफासा का भला 

Mufasa The Lion King Shah Rukh Khan Dubbing Latest Box Office Collection Earning Hindi
फिल्म 'मुफासा द लायन किंग' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

देश में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्में 

एनिमेटेड फिल्में    कमाई
मुफासा: द लायन किंग  7.16 करोड़ रुपये
 

कुंग फू पांडा    

30 लाख रुपये
डेस्पिकेल मी 4          20 लाख रुपये
इन साइड आउट 2                   
 

15 लाख रुपये

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mufasa The Lion King Shah Rukh Khan Dubbing Latest Box Office Collection Earning Hindi
मुफासा- द लायन किंग, शाह रुख खान - फोटो : यूट्यूब

चल गया है शाहरुख की आवाज का जादू 
कई भारतीय भाषाओं में रिलीज होने वाली 'मुफासा: द लायन किंग' में शाहरुख खान, हिंदी वर्जन में मुफासा की आवाज बने हैं, उन्होंने इस फिल्म के हिंदी वर्जन को अपनी आवाज में डब किया है। उनकी आवाज का ही जादू है कि फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है। शाहरुख खान के अलावा हिंदी वर्जन में संजय मिश्रा, श्रेयस तलपदे जैसे कलाकारों ने भी अपनी आवाज पुंबा और टिमोन जैसे किरदारों को दी है। इनका फनी अंदाज दर्शकों को खूब भाया है।

Mufasa The Lion King: मुफासा को दिल के करीब रखेंगे महेश बाबू, सोशल मीडिया पर साझा किया अनुभव

विज्ञापन
Mufasa The Lion King Shah Rukh Khan Dubbing Latest Box Office Collection Earning Hindi
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मन को छू लेने वाली कहानी 
निर्देशक बैरी जेनकिंस ने ‘मुफासा’ को एक नए नजरिए से दिखाया है। बैरी ने मुफासा की साधारण कहानी को प्यार, धोखे और विरासत की कहानी में बदल दिया है। इस तरह से फिल्म में एक नया आयाम जुड़ा है, जो दर्शकों को काफी पसंद आया। फिल्म ‘मुफासा : द लायन किंग’ की कहानी की तुलना फिल्म ‘बाहुबली’ से भी की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed