फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2: 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई 'पुष्पा 2', 16वें दिन 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ बनाया यह रिकॉर्ड

Fri, 20 Dec 2024 09:24 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 20 Dec 2024 09:24 PM IST
सार

Pushpa 2: आज 16वें दिन की कमाई के साथ ही 'पुष्पा 2' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को कितने करोड़ रुपये बटोरे हैं। 

विज्ञापन
Pushpa 2 the rule box office day 16 allu arjun rashmika mandanna film entry in 1000 cr club beats baahubali 2
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' का जादू तीसरे हफ्ते के दौरान भी बरकरार है। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 16 दिन पूरे हो चुके हैं। दो हफ्ते का सफर तय करने के साथ ही पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं। साथ ही यह अपने दूसरे हफ्ते के कलेक्शन के बाद हिंदी में भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। वहीं, अब भी इसकी रफ्तार जारी है। चलिए जानते हैं कि आज शुक्रवार को फिल्म ने कितनी कमाई की।


Allu Arjun Family Tree: चिरंजीवी फूफा तो राम चरण हैं भाई, जानिए अल्लू अर्जुन के परिवार में और कितने सेलिब्रिटी

Pushpa 2 the rule box office day 16 allu arjun rashmika mandanna film entry in 1000 cr club beats baahubali 2
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie

तीसरे शुक्रवार ऐसा रहा पुष्पा 2 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 का आज तीसरा शुक्रवार था। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पुष्पा 2 ने 16वें दिन 10.75 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, आज वीकएंड की आहट सुन फिल्म की कमाई में उम्मीद के मुकाबले सुधार नहीं हुआ है। बीते दिन फिल्म ने 17.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। आज इसकी कमाई में 39 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। चलिए एक नजर पुष्पा 2 की अबतक की कमाई पर डालते हैं...

Pushpa 2 the rule box office day 16 allu arjun rashmika mandanna film entry in 1000 cr club beats baahubali 2
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

1000 करोड़ी बनी 'पुष्पा 2'
तीसरे शुक्रवार की कमाई के साथ 'पुष्पा 2' का कुल कलेक्शन 1001.35 करोड़ रुपये हो चुका है। आज रात तक इस आंकड़े में और उछाल आने की उम्मीद है। फिल्म आज ही 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है। ऐसे में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म केवल 16 दिनों में 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली पहली फिल्म बन गई और अब इसने नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।  
Pushpa 2: 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई 'पुष्पा 2', 16वें दिन 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ बनाया यह रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2 the rule box office day 16 allu arjun rashmika mandanna film entry in 1000 cr club beats baahubali 2
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम

हिंदी पट्टी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी पुष्पा
बीते दिन यानी 15वें दिन की कमाई के साथ भी 'पुष्पा 2' ने कई रिकॉर्ड बनाए। तीसरे गुरुवार की कमाई के साथ पुष्पा 2 ने हिंदी पट्टी में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'स्त्री 2' को पीछे छोड़ दिया है। हिंदी पट्टी में पुष्पा 2 अब 700 करोड़ी बनने की राह पर निकल चुकी है। पुष्पा 2 अब हिंदी पट्टी में भी सबसे ज्यादा कमाई कारण वाली फिल्म बन चुकी है। चलिए आपको बताते हैं पुष्पा 2 की हिंदी पट्टी का कलेक्शन...

पहला दिन 70.3 करोड़ रुपये
पहला सप्ताह 433.50 करोड़ रुपये
दूसरा सप्ताह 199 करोड़ रुपये
कुल कमाई 632.50 करोड़ रुपये

Allu Arjun: फर्श पर सोए अल्लू अर्जुन, किया सादा भोजन; मिला कैदी नंबर..जानें जेल में रात भर क्या-क्या हुआ?

विज्ञापन
Pushpa 2 the rule box office day 16 allu arjun rashmika mandanna film entry in 1000 cr club beats baahubali 2
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie

अन्य फिल्मों की रिलीज के बाद भी 'पुष्पा 2' की रफ्तार जारी
वहीं, पुष्पा 2 ने दुनियाभर में 1508 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और सबसे तेज वैश्विक स्तर पर 1500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली पहली फिल्म भी बन गई। आज बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा अभिनीत 'वनवास' और 'मुफासा: द लॉयन किंग' शामिल हैं। इन दोनों फिल्मों की रिलीज के बाद भी आज पुष्पा 2 की कमाई अच्छी हुई है। हालांकि, अब भी 'पुष्पाराज' झुकने का नाम नहीं ले रहा और अब वह 'बाहुबली 2' के रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश कर रहा है। 'बाहुबली 2' भारत की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, जिसका रिकॉर्ड कुछ दिनों में ही 'पुष्पा 2' के नाम हो जाएगा।  
Allu Arjun: कोर्ट में शाहरुख का नाम लेकर कैसे बचे अल्लू अर्जुन, जानिए जमानत में ‘रईस’ ने कैसे की मदद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed