फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mufasa-The Lion King: 'मुफासा' से काफी मिलती है शाहरुख की कहानी, किंग खान ने वीडियो में बताईं समानताएं

Wed, 27 Nov 2024 01:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 27 Nov 2024 01:41 PM IST
सार

मुफासा: द लायन किंग' में शाहरुख खान ने हिंदी संस्करण में मुफासा के किरदार को अपनी आवाज दी है। इस फिल्म में मुफासा की यह यात्रा संघर्ष, मेहनत और जीत की है, जो शाहरुख खान के अपने जीवन से काफी मिलती-जुलती है।

विज्ञापन
Mufasa The Lion King Shah Rukh Khan Shares Deep Connection Between Himself and Mufasa in New Video
मुफासा- द लायन किंग, शाह रुख खान - फोटो : यूट्यूब

इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक मुफासा: द लायन किंग दर्शकों का ध्यान खींच रही है। इस फिल्म में शाहरुख खान ने हिंदी संस्करण में मुफासा के किरदार को अपनी आवाज दी है। फिल्म में मुफासा के संघर्ष और मेहनत की कहानी दिखाई गई है, जो शाहरुख के जीवन से बहुत मिलती-जुलती है। हाल ही में शाहरुख ने एक वीडियो के जरिए मुफासा के किरदार से अपने गहरे कनेक्शन को साझा किया है।

Mufasa The Lion King Shah Rukh Khan Shares Deep Connection Between Himself and Mufasa in New Video
शाह रुख खान - फोटो : यूट्यूब
शाहरुख ने दी है फिल्म में आवाज

मुफासा: द लायन किंग फिल्म में मुफासा का सफर दिखाया गया है, जिसमें वह एक अनाथ शेर के रूप में अपनी पहचान बनाता है और जंगल का राजा बनता है। शाहरुख खान ने मुफासा के इस संघर्ष को अपनी आवाज से जीवंत किया है। किंग खान ने इस हाल ही में एक वीडियो में मुफासा की यात्रा को अपनी यात्रा से जोड़ते हुए कहा कि जैसे मुफासा ने अपनी मेहनत और संघर्ष से जंगल का राजा बनने का अधिकार पाया, वैसे ही उन्होंने भी कई मुश्किलों के बावजूद भारतीय सिनेमा में अपनी पहचान बनाई है।

Mufasa The Lion King Shah Rukh Khan Shares Deep Connection Between Himself and Mufasa in New Video
शाह रुख खान - फोटो : यूट्यूब
मुफासा -शाहरुख के बीच है गहरा कनेक्शन
मुफासा का जीवन, जो एक छोटे शेर से राजा बनने तक की यात्रा को दर्शाता है वह शाहरुख खान के फिल्मी करियर से काफी मेल खाता है। शाहरुख ने भी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत में कई संघर्षों का सामना किया, लेकिन लगातार परिश्रण ने उन्हें इंडस्ट्री का बादशाह बना दिया। मुफासा के किरदार में शाहरुख को अपने जीवन के संघर्ष और सफलता की झलक दिखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mufasa The Lion King Shah Rukh Khan Shares Deep Connection Between Himself and Mufasa in New Video
मुफासा- द लायन किंग - फोटो : यूट्यूब
कई भाषाओं में होगी रिलीज

इस फिल्म में मुफासा के संघर्ष की कहानी रफीकी नाम का पात्र सुनाता है। फिल्म में मुफासा का सफर दिखाया गया है, जिसमें उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और वह अंत में जंगल का राजा बनता है। यह फिल्म 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
Mufasa The Lion King Shah Rukh Khan Shares Deep Connection Between Himself and Mufasa in New Video
शाह रुख खान - फोटो : यूट्यूब
इस फिल्म में दिखेंगे शाहरुख

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही किंग नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन सुजॉय घोष कर रहे हैं। फिल्म में सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed