{"_id":"5e1ca77a8ebc3e87ce3ec049","slug":"oscar-2020-92nd-oscar-nominations-list","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Oscar 2020: 92वें ऑस्कर के नामांकन की हुई घोषणा, इन तीन फिल्मों का दिखेगा जलवा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Oscar 2020: 92वें ऑस्कर के नामांकन की हुई घोषणा, इन तीन फिल्मों का दिखेगा जलवा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 1
ऑस्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगले महीने होने वाले सिनेमा के सबसे बड़े पुरस्कार ऑस्कर की नामांकन लिस्ट जारी कर दी है। ये 92वां अकादमी पुरस्कार है और इसकी घोषणा भारतीय समय के अनुसार 10 फरवरी को की जाएगी। ऑस्कर 2020 में सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर श्रेणी के लिए कुल 32 एनिमेटेड फिल्मों ने आवेदन किया था। इनमें से कुल पांच फिल्मों को लेकर ऑस्कर नामंकन के लिए चिन्हित किया गया है। 32 एनिमिटिड फिल्मों में डिजनी की टॉय स्टोरी 4 और फ्रोजन 2 भी शामिल है।
92वां अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में वन्स अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड, द इरिस मैन, 1917, मैरिज स्टोरी और जोकर सहित नौ फिल्मों का नाम शामिल है। वन्स अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड, द इरिस मैन और जोकर को अलग-अलग श्रेणी में नामांकन मिले हैं। खास बात ये है कि वन्स अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड के लिए नॉमिनेट हुए ब्रैड पिट के लिए यह अवॉर्ड जीतने का पहला मौका है। उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है।
वहीं साल 2019 में दुनियाभर में कमाई के मामले में वाली नया रिकॉर्ड बनाने वाली फिल्म एवेंजर्स एंडगेम को सिर्फ विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों के नॉमिनेशन में रेनी जेल्वेगर, शार्लीज थेरॉन,स्कारलेट जोहानसन और साइओर्स रोनेन का नाम शामिल है। वहीं मुख्य अभिनेता में जॉकिन फोनिक्स, एडम ड्राइवर और लियोनार्डो डिकैप्रियो जैसे दिग्गज नाम शामिल है।
गौरतलब है कि 92वां अकादमी पुरस्कार समारोह भी मेजबान रहित होने वाला है। ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस’ (एएमपीएएस) के साथ दीर्घकालिक समझौते के तहत ऑस्कर समारोह का प्रसारण ‘एबीसी’ पर होगा। वहीं भारत के मशहूर शेफ विकास खन्ना की पहली ही फिल्म ‘द लास्ट कलर’ ऑस्कर पुरस्कार की फीचर फिल्म की सूची में जगह बनाई है। इस फिल्म में अभिनेत्री नीना गुप्ता ने मुख्य किरदार निभाया है। यह फिल्म वृंदावन और वाराणसी में रहने वाली विधवाओं की जिंदगी पर आधारित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।